ब्रेकिंग उत्तराखंड: हरेला पर्व सार्वजनिक अवकाश में हुआ शामिल, सार्वजनिक अवकाश-2021 की सूची जारी, देखें पूरी सूची..
देहरादून: प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने एक और सराहनीय पहल की है। सरकार ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आज जारी साल 2021 की सार्वजनिक अवकाश सूची में हरेला पर्व को भी शामिल किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का पर्व हरेला पहाड़ में सदियों से मनाया जाता रहा है। लंबे समय से हरेला पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में त्रिवेन्द्र सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हरेला पर अवकाश घोषित किया है।
बता दें कि, हरेला पर्व पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृव वाली भाजपा सरकार सरहनीय कार्य करते आई है। हरियाली के पर्व हरेला के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौध रोपण अभियान चलाया। इस साल हरेला पर्व पर उत्तराखंड में 10 लाख पौधे रोपे गये थे। वहीं इस साल भी इससे अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र खुद हर व्यक्ति से कम से क...









