मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के योगदान को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के योगदान को सराहा
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ ...









