Saturday, October 24News That Matters



चौधरी देवीलाल अवार्ड से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ हरीश लखेड़ा ।

चौधरी देवीलाल अवार्ड से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ हरीश लखेड़ा ।

 लेखन और पत्रकारिता में अपनी प्रतिष्ठित साख रखने वाले डॉ हरीश लखेड़ा को आज ली मेरिडियन होटल में ‘चौधरी देवीलाल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा  लखेड़ा को प्रदान किया गया। ‘मेरी मां फाउंडेशन’ द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉक्टर लखेड़ा को उनकी पत्रकारिता, लेखन और जनसरोकारों से जुड़ी उनकी सामाजिक सक्रियता हेतु प्रदान किया गया।  
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के सम्मान में दिया जाने वाला पुरस्कार अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार सदैव समाज की सकारात्मक धारा से जुड़ी विभूतियों को प्रदान किया जाता रहा है। डॉक्टर हरीश लखेड़ा लगभग तीन दशक से लेखन और पत्रकारिता से जुड़े हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दी हैं और दे रहे हैं। विभिन्न विधाओं में उनकी आधा दर्जन पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में संसदीय पत्रकारिता पर प्रकाशित उनकी पुस्तक को खासी प्रसिद्धि मिली है जो नए पत्रकारों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे पूर्व डॉ लखेड़ा पृथक राज्य उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास पर एक प्रमाणिक और शोध ग्रंथ लेखन की दुनिया को समर्पित कर चुके हैं और अभी भी उनकी अलग-अलग विधाओं की चार पुस्तकों पर कार्य चल रहा है। पत्रकारिता जगत की अनेक विभूतियों ने पत्रकार लखेड़ा को सम्मान प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर जनता की कमाई को एक वर्ग विशेष को देने की बात करती है। देश की जनता कांग्रेस के मंसूबों से भली भांति परिचित है:धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *