Friday, September 4News That Matters

Author: admin

कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह

कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह

Dehradun, उत्तराखंड
कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह   देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं और दिनभर व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है। अब मरीजों को डॉक्टर से मिलने के ल...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की शु...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित   देहरादून । श्री ग ुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) के द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय ( 31 अगस्त-02 सिंतबर 2026) बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय कार्यालय हिमालयन इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल सांइसेज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डाॅ नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों व विशेषज्ञांे का स्वागत किया। एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न मेडिकल काॅलेजो में चिकित्सा शिक्षा के विषय...
मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को ग...
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण करने, क्रियाशाला का निर्माण करने, सर्किट हाउस का निर्माण करने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश की ओर जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ...
देवभूमि को ‘खेलभूमि’ बनाने के संकल्प को साकार कर रहे मुख्यमंत्री धामी, खिलाड़ियों को मिले आधुनिक सुविधाओं और अवसरों के नए द्वार

देवभूमि को ‘खेलभूमि’ बनाने के संकल्प को साकार कर रहे मुख्यमंत्री धामी, खिलाड़ियों को मिले आधुनिक सुविधाओं और अवसरों के नए द्वार

उत्तराखंड
देवभूमि को ‘खेलभूमि’ बनाने के संकल्प को साकार कर रहे मुख्यमंत्री धामी, खिलाड़ियों को मिले आधुनिक सुविधाओं और अवसरों के नए द्वार   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं हिमा...
युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन

युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन

Uncategorized
  युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन       देहरादून।     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने देश के नंबर 1 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू कर शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर 1 संस्थान के साथ यह साझेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आईआईटी दिल्ली के साथ हुआ यह एमओयू विशेष रूप से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक अनुसंधान और नए दौर की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्...
मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण

मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की गरिमा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराकर महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।   *महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में 60 वर्ष की आयु से मुफ्त सफर की घोषणा*   मुख्यम...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए     चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में प्रतिभाग करने के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देवीधुरा हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मा. मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मा. मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ माँ वाराही...
मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना

मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना   रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेन...