Saturday, November 14News That Matters



ब्रेकिंग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दो बार CM रहे मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही था 93वां जन्मदिन

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में आज निधन हो गया। वे 93 साल के थे। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे पहली बार साल 1985-1988 तक सीएम रहे थे और फिर 1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनका कल (20 दिसंबर) को जन्मदिन भी था।

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को नागौर (तब जोधपुर रियासत) में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहनलाल वोरा और मां का नाम अंबा बाई था। उनका विवाह शांति देवी वोरा से हुआ था। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटा अरुण वोरा दुर्ग से विधायक हैं और वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पेयजल की योजनाओ के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को बल मिलेगा और आमजन के घरों तक आसानी से पेयजल मिल पायेगा : धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *