आस्था के साथ धोखा पड़ा भारी, धामी सरकार की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आस्था के साथ धोखा पड़ा भारी, धामी सरकार की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर अब देवस्थानों तक साफ दिखाई दे रहा है। बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ कार्यालय लाया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक शालिग्राम शिला और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को हुई चढ़ा...








