Monday, July 13News That Matters

Dehradun

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने कैंसर रोगियों के बेहतर पुनर्वास पर किया मंथन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने कैंसर रोगियों के बेहतर पुनर्वास पर किया मंथन

Dehradun
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने कैंसर रोगियों के बेहतर पुनर्वास पर किया मंथन       देहरादून। नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “स्पेक्ट्रम ऑफ ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता कर कैंसर शल्य चिकित्सा के उपरांत पुनर्निर्माण संबंधी आधुनिक तकनीकों एवं वैश्विक शोध उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विपिन बर्थवाल, निदेशक, ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, मैक्स इंस्टीट्यूट आॅफ कैंसर केयर, वैशाली, गाजियाबाद, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. अनिल मलि...
मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्य...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ टीम दे रही भोजन नली के कैंसर मरीजों को समग्र उपचार।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ टीम दे रही भोजन नली के कैंसर मरीजों को समग्र उपचार।

Dehradun
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ टीम दे रही भोजन नली के कैंसर मरीजों को समग्र उपचार     उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस विषय पर व्यापक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में भोजन नली के कैंसर के पीछे तम्बाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक गर्म चाय, भोजन या अन्य पेय पदार्थों का नियमित सेवन, फल एवं सब्जियों की कमी, पोषण संबंधी असंतुलन, मोटापा, एसिड रिफ्लक्स, घरों के भीतर धुएं का संपर्क, पेयजल की गुणवत्ता, पर्यावरणीय परिस्थितियां तथा अन्य स्था...
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Dehradun, उत्तराखंड
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बद्रीनाथ दान-चढ़ावा मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज     देहरादून, 07 जुलाई । श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार एक्शन मोड में नजर आई । इस मामले की गहन जांच के लिए आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्री बद्रीनाथ मंदिर में दान -चढ़ावे को लेकर अनियमितता की शिकायत पर गठित उच्च स्तरीय समिति में अध्यक्ष आयुक्त ग...
मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यसेवक के रूप में पिछले पाँच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प तथा विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उ...
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

उत्तराखंड, Dehradun
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भ...
मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर

मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर

Dehradun
    मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर       उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का आज आखिरी दिन हैं इसके साथ पर कल से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ जाएगा। राज्य के सभी 452 मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी है। *प्रत्येक मान्यता तीन शैक्षणिक वर्षों के लिए वैध होगी* । इसके अलावा मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से विधिवत संबद्धता भी प्राप्त करनी होगी। प्राधिकरण मदरसों का भौतिक निरीक्षण करेगा   *प्राधिकरण की नियमावली के अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता दी गई है*     *मदरसों को निर्धारित सरकारी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना है एवं आवश्यक दस्तावेज़ एवं शुल्क ज...
मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्...
जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी।

जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी।

Dehradun, उत्तराखंड
जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   मुख्यमंत्री ने इस दौरान समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किए जाने, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने, वि.ख. चकराता के बागी -खेड़ा -कोटा- तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मी. स्पैन पुल का निर्माण कार्य किए जाने, चकराता के क्यारापुल - डामटा - म्यूँडा मोटर मार्ग के कि.मी. 22 से छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग...
नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश

नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश

Dehradun, उत्तराखंड
नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन "जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग" में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर ए...