उत्तराखंड के युवाओं के लिए 854 पदों पर भर्ती, इस तारीख़ तक करें आवेदन
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने स्नातक लेवल -1 के 854 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यूकेएसएसएससी की इस भर्ती में आवेदन करने इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अब 10-01-2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 26-12-2020 थी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
इन पदों के लिए हो रही है भर्ती:
यूकेएसएसएससी के भर्ती विज्ञापन के अनुसार, ग्रेजुएशन लेवल -1 के तहत असिस्टेंट सोशल वेलफेयर ऑफिसर/हॉस्टेल सुपरिंटेंडेंट, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की 854 रिक्तियों को भरा जाना है।
यूकेएसएसएससी स्नातक स्तर भर्ती की मुख्य तिथिया-
भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 06-11-2020
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की ...









