
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कांग्रेस के यह तीन नेता कर रहे थे दुष्प्रचार पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।
गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए।
रैक्वाल ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्दे...