Friday, October 2News That Matters


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कांग्रेस के यह तीन नेता कर रहे थे दुष्प्रचार पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

 

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।

गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए।

 

रैक्वाल ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल ने कहा कि यह ऑटोमेटेड पार्किंग व्यवस्था शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने में कारगर सिद्ध होगी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *