Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

हरिद्वार: विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र-मनीष कर्णवाल

हरिद्वार: विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र-मनीष कर्णवाल

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र हरिद्वार। उत्तराखंड कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का श्यामपुर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। यहां पर 10 साल से बीजेपी का विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र में विकास नहीं किया गया है सरकार में मंत्री रहे यहां के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने शिलापट लगाकर वाह वाई लूटने का काम करते आए हैं। हरीश रावत के कार्यकाल में ही यहां पर रवासन नदी में पुल की स्वीकृति दी गई थी। मनीष कर्णवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में आज तक राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं है स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं और सड़कों का तो बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जाएगा। क्षेत्र मे...
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखंड के चुनावी रण में जहाँ राजनैतिक दलों को छोड़ कर कार्यकर्ता एक दूसरे दल में जा रहे है, तो वहीं आज बीजेपी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह एवं कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा के पूर्व प्रत्याशी हरविंदर सिंह सैनी के साथ बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम कोंग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान हरविंदर सिंह सैनी ने कहा कि आज 25 साल बाद हमारी कांग्रेस में घर वापसी हुई है। और हमें खुशी है कि कांग्रेस ने स्थानीय निवासी को प्रत्याशी बनाया है, जिससे क्षेत्र में खुशी है। और निश्चित ही डोईवाला में कांग्रेस जीतेगी, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जितने भाजपा ने वादे किए थे उन पर भाजपा खरी नहीं उतर पाई। भाजपा ने वादे किए थे कि हम महंगाई काम करेगे, बेरोजगारों को रोजगार देगे, ...
उत्तराखंड: भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया कांग्रेस में हुईं शामिल, रह चुकीं है भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

उत्तराखंड: भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया कांग्रेस में हुईं शामिल, रह चुकीं है भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है। दरअसल, राज्य के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं महिला नेता बीजेपी छोड़ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं।...
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को छोड़  कांग्रेस में शामिल हुए त्रिलोक सजवान

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए त्रिलोक सजवान

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
ऋषिकेश में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सजवान की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया । इस अवसर पर त्रिलोक सजवान ने आम आदमी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तौर पर कार्य कर रही है और चुनाव में टिकट बेचे जा रहे हैं आज प्रदेश को अनुभवी विकासोन्मुख सोच की जरूरत है और सही मायने में कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है । उनके साथ सतेंद्र उनियाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर कांग्रेस के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि,महेश जोशी, राकेश सिंह,ललित मोहन मिश्रा मौजूद थे...
अभिनव थापर को कांग्रेस ने बनाया यमनोत्री विधानसभा का प्रभारी

अभिनव थापर को कांग्रेस ने बनाया यमनोत्री विधानसभा का प्रभारी

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
अभिनव थापर को कांग्रेस ने बनाया यमनोत्री विधानसभा का प्रभारी ! आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता अभिनव थापर को उनकी संगठन कार्य व विधानसभा चुनाव में coordination हेतु - 02 यमनोत्री विधानसभा का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि देहरादून निवासी अभिनव थापर ने कैंट-देहरादून विधानसभा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी करी थी किन्तु अंतिम समय में वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना से कैंट देहरादून के कांग्रेस प्रत्याशी की दौड़ हार गए। अभिनव थापर ने पार्टी के आदेश का पालन करते हुए कैंट विधानसभा सहित देहरादून, उत्तरकाशी व हरिद्वार जिले की कुछ विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशीयों के पक्ष में लगातार कार्य कर रहे है, इसको देखते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आदेश पर महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने आज अभिनव थापर को " 02- यमनोत्री विधानसभा " का पर्यवेक्षक ...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  का बीजेपी पर हमला कहा भाजपा सरकार का बस चलता तो बेच देते किसानों के खेत की मिट्टी भी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बीजेपी पर हमला कहा भाजपा सरकार का बस चलता तो बेच देते किसानों के खेत की मिट्टी भी

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लालकुआं से प्रत्याशी हरीश रावत ने मंगलवार को गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का बस चलता तो वह किसानों के खेत की मिट्टी भी बेच देती। रावत ने कहा कि हमने पहले भी किया है और अब भी करके दिखाएंगे। रावत ने कहा कि हम लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में सामने प्रस्तुत करेंगे। यह बात रावत ने मंगलवार को गौलापार क्षेत्र के मानपुर, दानीबंगर, मदनपुर, नकैल, गंगानगर और धौलाखेड़ा में अलग-अलग स्थानों में हुई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बदले। भाजपा को यह बताना चाहिए कि यदि पहले और दूसरे मुख्यमंत्री क्यों नहीं चल पाए। और जो अंत में तीसरे युवा मुख्यमंत्री थोपे गए उन्होंने ऐसा क्या काम कर ...
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनसभा को किया संबोधित कहा- कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनसभा को किया संबोधित कहा- कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
विधानसभा क्षेत्र पुरोला में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम है। भाजपा ने हमेशा बेरोजगारी व महंगाई को बढ़ावा दिया है, जिससे जनता में भाजपा की जन विरोधी सरकार को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस के शासन में हमेशा गरीबों, पिछड़ों का विकास हुआ है।   नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को टिकोची, मोरी एवं पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती नहीं है। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। डीजल,पेट्रोल के दाम बढ़ने से रसद सामग्री के दामो में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।   एलपीजी गैस के दाम एक हजार पार हो गए हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने का...
BJP के घोषणापत्र देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,प्रभारी देवेंद्र यादव बोले-भाजपा के वादे झूठे

BJP के घोषणापत्र देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,प्रभारी देवेंद्र यादव बोले-भाजपा के वादे झूठे

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
चुनावी घोषणा पत्र जारी करने में भाजपा की देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि पांच साल तक सत्ता में रही भाजपा को अपना घोषणा पत्र तैयार करने में भी मुश्किल हो रही है। कई बार स्थगित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने तय समय पर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और जनता के सामने अपना विजन भी रखा।   प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस के पास उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के प्रति स्पष्ट और ईमानदार सोच हैं। चार धाम-चार काम-उत्तरखंडी स्वाभिमान की थीम के साथ कांग्रेस अपना घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जा चुकी है। कांग्रेस साफ किया कि पांच साल में वो चार लाख रोजगार देगी। पांच लाख परिवारों के आर्थिक उन्नयन के लिए 40 हजार रुपये सालाना की मदद करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाया जाएगा। और सबसे बड़ी बात कि प्रदेश म...
*कांग्रेस में कौन होगा मुख्यमंत्री चेहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहीं ये बातें*

*कांग्रेस में कौन होगा मुख्यमंत्री चेहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहीं ये बातें*

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के स्वाभिमान और अभियान को गहरी चोट पहुंचाई है। झूठ गढ़ने में माहिर भाजपा विकास के मोर्चे पर खुद को फेल पा रही है तो तुष्टिकरण की राजनीति करना शुरू कर दिया है। रावत ने खुद को राज्य निर्माण विरोधी होने और हिल कौंसिल का समर्थक होने के आरोप को भी खारिज किया। रावत ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वालों को इतिहास को ईमानदारी से पढ़ना चाहिए।   जब कांग्रेस को लगा कि राज्य बनना चाहिए तो कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ इसके लिए काम किया। कलकत्ता अधिवेशन में छोटे राज्यों के गठन के प्रस्ताव पर मुहर लगने से पृथक राज्य की राह मजबूत हुई। संसद में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने भी कांग्रेस के प्रयास को सराहा था। रावत ने कहा कि डबल इंजन नहीं भाजपा का रद्दी इंजन है । कुंभ जांच घोटाले से प्रदेश की छवि धूमिल हुई। कोर...
बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

Uncategorized
देहरादून। राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने डीएल रोड समेत बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील। इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बस्तियों पर उजड़ने का खतरा हो गया था, लेकिन हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर बस्तियों को बचाने का काम किया है और हमारी सरकार ही बस्तियों को मालिकाना हक देने का काम भी करेगी। उन्होंने चुनाव में किसी के भी बहकावे में नहीं आने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय थापा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, सुनील शर्मा मौजूद रहे।...