Saturday, September 5News That Matters


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनसभा को किया संबोधित कहा- कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम

विधानसभा क्षेत्र पुरोला में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम है। भाजपा ने हमेशा बेरोजगारी व महंगाई को बढ़ावा दिया है, जिससे जनता में भाजपा की जन विरोधी सरकार को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस के शासन में हमेशा गरीबों, पिछड़ों का विकास हुआ है।

 

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को टिकोची, मोरी एवं पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती नहीं है। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। डीजल,पेट्रोल के दाम बढ़ने से रसद सामग्री के दामो में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।

 

एलपीजी गैस के दाम एक हजार पार हो गए हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य कांग्रेस सरकार ने ही किया है। किसानों का ऋण माफ कांग्रेस के समय ही हुआ है। मोरी, पुरोला में उन्होने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरोला विधानसभा से हमेशा जो भी विधायक बन के गया है विपक्ष में बैठा है। इस समय इस मिथक को तोड़ना है।

यह भी पढ़ें -  डा. धन सिंह रावत के अधिकारियों को निर्देश श्रीनगर विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों का शीघ्र करें डामरीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *