Saturday, October 24News That Matters



बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

देहरादून। राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने डीएल रोड समेत बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील। इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बस्तियों पर उजड़ने का खतरा हो गया था, लेकिन हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर बस्तियों को बचाने का काम किया है और हमारी सरकार ही बस्तियों को मालिकाना हक देने का काम भी करेगी। उन्होंने चुनाव में किसी के भी बहकावे में नहीं आने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय थापा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, सुनील शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य से अधिकांश क्षेत्र एवं जनता लाभान्वित हो सके इसके लिए अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर क्षेत्र को भी जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *