Saturday, October 24News That Matters



नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

उत्तराखंड के चुनावी रण में जहाँ राजनैतिक दलों को छोड़ कर कार्यकर्ता एक दूसरे दल में जा रहे है, तो वहीं आज बीजेपी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह एवं कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा के पूर्व प्रत्याशी हरविंदर सिंह सैनी के साथ बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम कोंग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान हरविंदर सिंह सैनी ने कहा कि आज 25 साल बाद हमारी कांग्रेस में घर वापसी हुई है। और हमें खुशी है कि कांग्रेस ने स्थानीय निवासी को प्रत्याशी बनाया है, जिससे क्षेत्र में खुशी है। और निश्चित ही डोईवाला में कांग्रेस जीतेगी, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जितने भाजपा ने वादे किए थे उन पर भाजपा खरी नहीं उतर पाई। भाजपा ने वादे किए थे कि हम महंगाई काम करेगे, बेरोजगारों को रोजगार देगे, मगर ये सिर्फ जुमले थे जो पूरे नहीं हो पाए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना घोषणा पत्र लॉन्च नहीं कर पा रही है। अब भाजपा के जुमलों को जनता समझ चुकी है, ओर निश्चित ही उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें -  आपदा की विकट घड़ी में धामी सरकार का युद्धस्तरीय प्रयास – मुख्यमंत्री स्वयं बने राहत कार्यों के सूत्रधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *