Sunday, November 29News That Matters

Author: admin

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, दून की सड़कों पर दौड़ेंगी ये बसें

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, दून की सड़कों पर दौड़ेंगी ये बसें

Uncategorized
देहरादून: उत्तराखंड की सड़कों पर अब जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौडती नजर आयेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दून की सड़कों पर इस बस का ट्रायल किया जाएगा। देहरादून में फिलहाल तीन रूटों पर इसका ट्रायल किया जाना है और प्रदर्शन के आधार पर चरणवार कुल 30 बसें मंगाई जानी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुई यह सेवा उत्तराखंड के पर्यावरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में प्रदेश में 30 बसें आ जाएंगी। बसें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की के मैदानों के अलावा जल्द पहाड़ पर भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का भी प्रयास है कि वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाए। इस इलेक्ट्रिक बस को एक बार चार्ज करने पर 150 कि...
हरीश रावत ने नींबू-माल्टा के इस उदाहरण के साथ रखी अपनी बात

हरीश रावत ने नींबू-माल्टा के इस उदाहरण के साथ रखी अपनी बात

उत्तराखंड, भारत
देहरादून: नए कृषि बिल को लेकर किसानों और सरकार के बीच गतिरोध जारी है। इसको लेकर किसान कई हफ़्तों से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस बिल का विरोध किया है। हमेशा से ही पहाड़ के उत्पादों की बात करने वाले हरदा ने इस बिल के नुक्सान गिनाते हुए स्थानीय माल्टे, संतरा और नीम्बू का उदाहरण देकर अपनी बात को रखा है। हरीश रावत ने लिखा, “माल्टे की बेकद्री से मैं बहुत चिंतित हूं। हमारा माल्टा, संतरा और नींबू बहुत स्वादिष्ट हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि आप 3 किलो नींबू व 7 रुपया किलो माल्टा बेचो और वो भी खरीद केंद्र पर खरीदा जायेगा। जितना मूल्य नहीं मिलेगा, उससे ज्यादा ढुलाई लग जायेगी। राज्य सरकार या तो ढुलाई के दाम भी खुद दे और मेरा सुझाव है कि यदि खरीद मूल्य घोषित भी कर दिया है, तो नींबू व माल्टा पर 2-3 रुप...
उत्तराखंड में पहले चरण में 24 लाख लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, तैयारियां शुरू

उत्तराखंड में पहले चरण में 24 लाख लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, तैयारियां शुरू

उत्तराखंड
देहरादून: वैश्विक माहामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर उत्तराखंड में रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रदेश में पहले चरण में करीब 24 लाख यानि 20 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन की ये पहला चरण दो फेज में चलेगा। इस चरण के पहले फेज में 94 हजार स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे फेज में बाकी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में वैक्सीनेशन की योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। बताया गया कि इसके लिए वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। नए साल की शुरुआत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन आने की उम्मीद है। लिहाजा, सरकार भी इस दिशा में तेज प्रयास कर रही है। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के लिए मतदान केंद्रों की तरह ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। एक वैक्सीनेशन बूथ पर दो वैक्सीनेटर और दो डीईओ होंगे। हर वै...
बद्री-केदार में विशेष आस्था रखने वाले मुकेश अम्बानी बने दादा, जाने क्यों बोले यूजर- पोते के लिए 620 करोड़ के लिए खिलोने

बद्री-केदार में विशेष आस्था रखने वाले मुकेश अम्बानी बने दादा, जाने क्यों बोले यूजर- पोते के लिए 620 करोड़ के लिए खिलोने

Uncategorized
देहरादून: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्‍नी श्‍लोका ने वीरवार सुबह पुत्र को जन्‍म दिया है। आकाश और श्‍लोका की शादी 9 मार्च 2019 को आलीशान तरीके से हुई थी। नीता और मुकेश अंबानी अब पहली बार दादा-दादी बने हैं। ऐसे में एक बार फिर वह बदरी केदार का शुभाशीष लेने पहुँच सकते हैं। बता दें कि, मुकेश अम्बानी का उत्तराखंड के स्थित विश्वप्रसिद्ध बद्री-केदार धाम में विशेष आस्था है। यही कारण है कि, वह हर साल धाम के दर्शन करने आते रहे हैं। बेटे के पेरेंट्स बने आकाश और श्लोका को लेकर भी उद्योगपति मुकेश अंबानी इससे पहले धाम पहुंचे थे। वह अब तक इन धामों के लिए करोड़ों का दान भी दे चुके हैं। वहीँ प्रत्येक वर्ष अंबानी परिवार बदरीनाथ धाम में पूजा के लिए प्रयुक्त होने वाली चंदन का खर्च वहन करता है। आकाश और श्लोका दोनों की स्कूलिंग धीरू...
उत्तराखंड: शासन स्तर से IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची..

उत्तराखंड: शासन स्तर से IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची..

उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड में अधिकारियों के जिम्मों में फेरबदल का सिलसिला जारी है. एक बार फिर गुरूवार को उत्तराखंड शासन स्तर पर 5 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी के जिम्मे में बदलाव किया गया है. देखें सूची:  आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को मिला निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का जिम्मा आईएएस वी षणमुगम बने अपर सचिव वित्त सामान्य प्रशासन तथा निबंधक सहकारिता आईएएस बाल मयंक मिश्रा से हटाकर निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है आईएएस रामविलास यादव से हटाया गया आयुक्त ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी आईएएस वंदना सिंह बनी आयुक्त ग्राम्य विकास पीसीएस रिंकू नेगी को नगर आयुक्त जोधपुर तथा उप नगर आयुक्त रूपपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है....
VIDEO: बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे कैलाश विजयवर्गीय

VIDEO: बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे कैलाश विजयवर्गीय

भारत
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। यहां वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी पत्थराव किया गया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। https://twitter.com/ANI/status/1336935845077471233?s=20 इस हमले के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं।  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डायमंड हार्बर में भाजपा नेता कैलाश विजयव...
उधमसिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा; एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

उधमसिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा; एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तराखंड
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के गदरपुर में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के गदरपुर में इंटर कॉलेज के सामने बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना गदरपुर मुख्य बाजार से गुजरने वाले नेशनल हाईवे की है। वहीँ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।...
उत्तराखंड के इस गांव में पेयजल की ऐसी समस्या कि, शादी-ब्याह में बजट नहीं पानी की व्यवस्था चुनौती

उत्तराखंड के इस गांव में पेयजल की ऐसी समस्या कि, शादी-ब्याह में बजट नहीं पानी की व्यवस्था चुनौती

गांव कनेक्शन
नैनीताल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी कई समस्याओं से दो चार होना पड रहा है। इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। ऐसा ही एक गाँव नैनीताल जिले में है, जहां पानी की समस्या बनी रहती है। आलम यह है कि, यहाँ शादियां आदि जैसे फंक्शन बजट पर नहीं बल्कि पानी की व्यवस्था पर आधारित है। गर्मीयों में तो और भी बुरा हाल हो जाता है, जिससे गांव में गर्मियों के महीनों में शादियां होती ही नहीं हैं। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी गांव के तोक चौड़ा में ये पेयजल संकट कई समय से है। यहां पानी की समस्या ऐसी की रोजाना करीब दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत से महिलाएं, बच्चे,बड़े, बूढ़े सिर पर पानी ढोकर खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचते हैं। एक दिन ही नहीं बल्कि रोजाना पानी ढोना नियति बन चुका है। गांव में ग्राम समूह की योजना तो है, पर गांव के समीप स्थित प्राकृतिक जलस्रोत सूख जाने से पे...
उत्तराखंड का किसान भविष्य की बुनियाद तैयार करने में जुटा  ( लघु एवं सीमांत किसान )

उत्तराखंड का किसान भविष्य की बुनियाद तैयार करने में जुटा ( लघु एवं सीमांत किसान )

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखंड का किसान भविष्य की बुनियाद तैयार करने में जुटा ( लघु एवं सीमांत किसान ) देश मे भले ही कृषि कानूनों को लेकर शोरगुल चल रहा हो पर इससे अलग देवभूमि उत्तराखंड में लघु एवं सीमांत किसान बेहतर भविष्य की बुनियाद तैयार करने में जुटे हैं। बता दे कि यहां के किसानों ने एफपीओ (किसान उत्पादक संघ) में यह आधार तलाशा है, जिसे केंद्र और राज्य, दोनों ही सरकारें प्रोत्साहित कर रही हैं। उत्तराखंड में सहकारिता विभाग के माध्यम से सौ एफपीओ के गठन का निर्णय लिया गया है, जिनसे 14 हजार किसान जुड़ेंगे। अभी तक विभिन्न जिलों में तीन हजार किसान पंजीकरण करा चुके हैं। एफपीओ का गठन होने के बाद ये किसान न सिर्फ अधिक मुनाफा कमाएंगे, बल्कि स्वयं मंडी भी संचालित करेंगे। 95 विकासखंडों वाले उत्तराखंड में गठित किए जाने वाले एफपीओ का गठन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और राष्ट्रीय सहकारिता विकास...
गैरसैण को लेकर त्रिवेन्द्र की योजनाएं धरातल पर उतरना शुरू; आईटीआई, सड़क समेत अन्य कार्यों के लिए इतने करोड़ मंजूर

गैरसैण को लेकर त्रिवेन्द्र की योजनाएं धरातल पर उतरना शुरू; आईटीआई, सड़क समेत अन्य कार्यों के लिए इतने करोड़ मंजूर

उत्तराखंड
दीवालीखाल से भराड़ीसैंण सड़क डबल लेन के लिए 8 करोड़ 53 लाख 16 हजार की धनराशि मंजूर आईटीआई समेत 489.39 लाख लागत के कार्यों को भी स्वीकृति देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पहाड़ जैसे मजबूत इरादों से पहाड़ में विकास की लकीर खींचते जा रहे हैं। वह ताबड़तोड़ एक्शन लेकर अपने विज़न को धरातल पर उतार रहे हैं। पहाड़ को पहाड़ में ही ग्रीष्मकालीन राजधानी देने वाले त्रिवेंद्र अब इस क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से प्रयासों में जुट गये हैं, क्योंकी त्रिवेंद्र मतलब बातें कम काम ज्यादा। 4 मार्च 2020 का दिन पहाड़ के लिए, राज्य आन्दोलनकारियों के लिए त्रिवेंद्र ने बेहद ख़ास बनाकर वो कर दिखाया जो इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने करना तो छोडो सोचने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। उस दिन भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़ा निर्णय लेते हुए गैरसैण को राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने की त्र...