Sunday, October 25News That Matters



मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, दून की सड़कों पर दौड़ेंगी ये बसें

देहरादून: उत्तराखंड की सड़कों पर अब जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौडती नजर आयेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दून की सड़कों पर इस बस का ट्रायल किया जाएगा। देहरादून में फिलहाल तीन रूटों पर इसका ट्रायल किया जाना है और प्रदर्शन के आधार पर चरणवार कुल 30 बसें मंगाई जानी हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुई यह सेवा उत्तराखंड के पर्यावरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में प्रदेश में 30 बसें आ जाएंगी। बसें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की के मैदानों के अलावा जल्द पहाड़ पर भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का भी प्रयास है कि वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाए।

इस इलेक्ट्रिक बस को एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बस में 26 सीट हैं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर के साथ हाइड्रोलिक रैंप हैं। बस में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ इमरजेंसी बटन, मोबाइल चार्जिंग सिस्टम समेत कई सुविधाएं हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णायक और पारदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में वर्षों से चली आ रही खनन घोटालों, दलाली और माफिया संस्कृति पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि इसे पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *