Friday, October 23News That Matters



उधमसिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा; एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के गदरपुर में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के गदरपुर में इंटर कॉलेज के सामने बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना गदरपुर मुख्य बाजार से गुजरने वाले नेशनल हाईवे की है। वहीँ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुरंग में फंसे श्रमिकों का कुशल क्षेम जाना.. जल्द मिलेगी खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *