Tuesday, December 30News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड: , 17 किलो के पातल प्रजाति समेत आठ कछुए  के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड: , 17 किलो के पातल प्रजाति समेत आठ कछुए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड
, रुद्रपुर : रामपुर से कछुओं को बेचने दिनेशपुर आ रहे दो तस्करों को वन विभाग और दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 किलोग्राम का एक पातल प्रजाति का कछुआ और भारतीय मृद शल्क के सात कछुए बरामद किए। बाद में वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेंजर बीएस कैड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली थी कि तस्कर कछुओं को बेचने के लिए दिनेशपुर की ओर ला रहे है। इस पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी, वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी, दिनेशपुर थाने में तैनात एसआई नवीन जोशी, वन आरक्षी भुवन मैनाली, कांस्टेबल चंदन और अशोक कुमार दिनेशपुर क्षेत्र के कंटोपा में पहुंचे। जहां गदरपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक वन कर्मियों और पुलिस को देख भागने लगे। यह देख...
दर्दनाक हादसा: टिहरी झील में गिरी कार, तीन लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम रवाना

दर्दनाक हादसा: टिहरी झील में गिरी कार, तीन लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम रवाना

उत्तराखंड
चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समां गई। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।   शुक्रवार शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए हैं।           वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्...
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना।

मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना।

उत्तराखंड
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में शुक्रवार को सायं बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश में शान्ति सद्भाव, सामाजिक एकता व सर्व धर्म समभाव को बढ़ावा देने की प्रभु ईशा मसीह से प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने में और अधिक शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को शांति एवं सद्भाव के साथ विकास में दिशा में और आगे ले जायेंगे। इस अवसर पर रमेश कुमार मैक्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे।...
60 पार के लक्ष्य पर केंद्रित कर जुट जाए विधान सभा प्रभारी: प्रहलाद जोशी

60 पार के लक्ष्य पर केंद्रित कर जुट जाए विधान सभा प्रभारी: प्रहलाद जोशी

उत्तराखंड
60 पार के लक्ष्य पर केंद्रित कर जुट जाए विधान सभा प्रभारी: प्रहलाद जोशी देहरादून: 17 सितंबर 2021। भाजपा के उत्तराखण्ड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री  प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 में ' साठ पार' के लक्ष्य पर केंद्रित करते हुए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारी मोदी सरकार के साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाये। चुनाव की दृष्टि हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है और इसी रणनीति के जरिए भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। विपक्षी दल लगातार सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। इसलिए चुनाव प्रभारियों को कोरोना महामारी के साथ ही उन्हें विपक्ष की राजनीतिक महामारी से भी बचना है। विपक्षियो...
आप के बिजली अभियान से अब तक 13 लाख 79 हजार परिवार जुड़े  सिर्फ 50 दिन में लाखों लोगों ने आप की वेबसाइट पर कराया पंजीयन

आप के बिजली अभियान से अब तक 13 लाख 79 हजार परिवार जुड़े सिर्फ 50 दिन में लाखों लोगों ने आप की वेबसाइट पर कराया पंजीयन

उत्तराखंड
  आप के बिजली अभियान से अब तक 13 लाख 79 हजार परिवार जुड़े सिर्फ 50 दिन में लाखों लोगों ने आप की वेबसाइट पर कराया पंजीयन *केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर कर्नल कोठियाल ने दी चुनौती,सार्वजनिक मंच पर आइए,केजरीवाल मॉडल,बिजली मॉडल पर बहस को तैयार:आप* *11 जुलाई को अरविंद केजरीवाल ने किया था मुफ्त बिजली देने का दावा* *बिजली गारंटी अभियान के तहत 9783 गांव तक पहुंची आप की टीमें* *आप का मुफ्त बिजली देने का वादा करने के बाद से, बीजेपी और कांग्रेस में बौखलाहट* *19 सितंबर को हल्द्वानी पहुचेंगे केजरीवाल,कर सकते हैं जनहित की कोई बड़ी घोषणा*   आप के वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुहिम अब बड़ी तेज़ी से उत्तराखंड में रंग लाती नजर आ रही रही है। अपने उत्तराखंड के प...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर अब इस दिन से खुलेंगे 1 से 5 वी तक के स्कूल

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर अब इस दिन से खुलेंगे 1 से 5 वी तक के स्कूल

उत्तराखंड
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर अब इस दिन से खुलेंगे 1 से 5 वी तक के स्कूल देहरादून  शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा किया जिसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी सैद्धांतिक सहमति स्कूलों को खोलने को लेकर दी जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राइवेट स्कूल पांचवी तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसको लेकर जल्द ही शिक्षा विभाग के द्वारा अब गाइडलाइन जारी  कर दी जाएगी।...
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,अस्पतालो में फल वितरण

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,अस्पतालो में फल वितरण

उत्तराखंड
  प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,अस्पतालो में फल वितरण देहरादून 17 सितम्बर , देश भर में सेवा समर्पण दिवस के रूप मनाए जारहे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, श्री दुष्यंत गौतम , मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने देहरादून की गोविंदगढ़ कॉलोनी में नालियों की सफाई कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके बाद कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम पूछकर फल वितरण का कार्य किया। साथ हॉस्पिटल में भर्ती सभी लोगो के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा  मोदी जी के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना की गयी व अटल आयुष्मान से मिल रही जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा का भी उल्...
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई।*     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी,

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी,

उत्तराखंड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी, साथ ही जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी को भी विभिन्न व्यवस्थाओं के संपादन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।         मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट पर सड़क सुरक्षा, साफ-सफाई, क्राउड मैनेजमेंट, यातायात व्यवस्था, टैस्टिंग तथा कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करवाते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को संपादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा रूट के संवेदनशील क्षेत्रों में जहाँ पर भी सड़क सुधारीकरण के कार्य किये जाने हैं उनको लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण और सड़क सीमा संगठन से युद्धस्तर पर तत्काल पूरा करें। साथ ही जिन पैदल मार्ग से लोग यात्रा...
मुफ्त बिजली की पैरवी पर सरकार कमजोर,उत्तराखंड को मिल सकती है 1200 मेगावाट मुफ्त बिजली – रविन्द्र आनंद,आप प्रवक्ता

मुफ्त बिजली की पैरवी पर सरकार कमजोर,उत्तराखंड को मिल सकती है 1200 मेगावाट मुफ्त बिजली – रविन्द्र आनंद,आप प्रवक्ता

उत्तराखंड
  मुफ्त बिजली की पैरवी पर सरकार कमजोर,उत्तराखंड को मिल सकती है 1200 मेगावाट मुफ्त बिजली - रविन्द्र आनंद,आप प्रवक्ता *80 लोकसभा सीट वाले यूपी के हित के आगे बीजेपी कांग्रेस ने,5 लोकसभा सीट वाले उत्तराखंड की हमेशा की अवहेलना - आप*   *राज्य सरकारों की लापरवाही से मुफ्त बिजली से महरुम देवभूमि की जनता,कांग्रेस बीजेपी ने लूटा प्रदेश - आप* *मुफ्त बिजली जनता का हक,विद्युत लोकपाल के बयान से लगी आप पार्टी के वादे पर मोहर - रविन्द्र आनंद,आप प्रवक्ता* आज आप प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड सरकार मजबूत पैरवी करे तो, उत्तराखंड को हर माह 1200 मेगावाट बिजली मुफ्त मिलेगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड की जनता को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा...