Saturday, April 18News That Matters

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,अस्पतालो में फल वितरण

 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,अस्पतालो में फल वितरण

देहरादून 17 सितम्बर , देश भर में सेवा समर्पण दिवस के रूप मनाए जारहे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, श्री दुष्यंत गौतम , मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने देहरादून की गोविंदगढ़ कॉलोनी में नालियों की सफाई कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके बाद कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम पूछकर फल वितरण का कार्य किया। साथ हॉस्पिटल में भर्ती सभी लोगो के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा  मोदी जी के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना की गयी व अटल आयुष्मान से मिल रही जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा का भी उल्लेख किया। उत्तराखंड चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आज का दिन सेवा दिवस के रूप में पूरे देश मे हम मना रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक मंडल प्रत्येक बूथ पर किसी भी प्रकार के सेवा कार्य अवश्य किये जाने चाहिए ऐसा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।
इससे पूर्व गोविन्द गढ़ स्थित पार्क में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभअवसर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही स्वाच्छता के कार्य भी किये गये जिसमें शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस पर स्वाच्छता के इस महाअभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। और साथ ही प्रभारी  ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि इस प्रकार के सेवा कार्य केवल आज के ही दिन ही नही अनवरत चलते रहने चाहिए। जिससे क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं की सेवा भाव का एक विशेष पहचान बनें।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सासंद श्री अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार, व विधायक खजान दास हरबंस कपूर आदित्य चौहान , विनय ग़ोयल , सीताराम भट्ट , विशाल गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आदि कैलाश व जागेश्वर धाम आगमन से 'मानसखंड मंदिर माला मिशन' को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रुप में नई पहचान मिलेगी: धामी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *