Friday, October 2News That Matters


मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना।

मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में शुक्रवार को सायं बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश में शान्ति सद्भाव, सामाजिक एकता व सर्व धर्म समभाव को बढ़ावा देने की प्रभु ईशा मसीह से प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने में और अधिक शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को शांति एवं सद्भाव के साथ विकास में दिशा में और आगे ले जायेंगे।
इस अवसर पर रमेश कुमार मैक्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर शिक्षा भारती आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह का शुभारम्भ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *