Sunday, October 25News That Matters



एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया—पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

 

एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया—पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

 

देहरादून में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट के छात्र एंजेल चकमा की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत पीड़ादायक घटना है।
यह केवल एक छात्र की मृत्यु नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और उम्मीदों का असमय अंत है।
मैं, दिवंगत एंजेल चकमा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आज मेरी दिवंगत एंजेल चकमा के पिताजी से भी बातचीत हुई। इस असीम दुःख की घड़ी में मैंने उनसे उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। इस दुःखद क्षण में अधिक कहना संभव नहीं था, लेकिन मैंने उन्हें यह स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि उनके पुत्र के सभी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।
मैं, यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस गंभीर प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित, संवेदनशील और सख़्त कार्रवाई करते हुए अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार और प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिलाया जाएगा।
उत्तराखंड एक शांत, समावेशी और सौहार्दपूर्ण राज्य है, जहाँ देश के प्रत्येक कोने से आने वाले छात्र सुरक्षित महसूस कर सकें, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रदेश में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट सहित सभी बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है और इस पीड़ादायक मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 24 हजार नौकरियों का दावा सीएम धामी को उलटा न पड़ जाए! साढ़े चार सालों में नौकरी के नाम पर युवाओं के ज़ख़्मों पर मरहम कम नमक ज़्यादा छिड़का गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *