Friday, October 2News That Matters


इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया

इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।

 

भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में उत्तराखण्ड का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज फहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *