Saturday, October 24News That Matters



सितारगंज में बाइक व कैंटर टक्कर में किशोर की मौत, दोस्‍त की हालत गंभीर

उत्तराखंड के सितारगंज में बाइक व कैंटर की टक्कर में बाइक सवार  की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया । पुलिस ने बाइक व कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि कैंटर चालक फरार हो गया।

मृतक के चाचा सूरज भारती ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे लक्ष्मी झाला निवासी मूल बरेली स्थित नवाबगंज निवासी मृतक विवेक पुत्र राजू उम्र 16 साल घर में बिना बताए गांव के ही अपने मित्र सोहन सिंह पुत्र करमजीत सिंह उम्र साल 16 के साथ बाइक से सितारगंज की ओर गया था। शाम करीब 7:00 बजे सितारगंज से सिडकुल की ओर आते वक्त सिडकुल रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास विवेक बाइक का विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर वाहन संख्या यूके 06 सी ए 1323 से टक्कर हो गया। जिसमें विवेक व उसका साथी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल दोनों बाइक सवारों को 108 से सीएचसी सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टर रिजवान ने विवेक को मृत घोषित करते हुए उसके साथी मोहन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया।

 

सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सिडकुल से सितारगंज की ओर जा रहे कैंटर वाहन ओर  बाइक की दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भेज दोनों वाहन बाइक व कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि कैंटर वाहन चालक दुर्घटना स्थल पर वाहन को छोड़ फरार हो गया। पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही मृतक विवेक अपने मां बाप का सबसे बड़ा बेटा था। विवेक की खबर सुनकर उसके मां-बाप के साथ उसके एक छोटे भाई व दो छोटी बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  Eurobike Gallery: Canyon’s full-suspension road bike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *