Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: में यहाँ हुआ बड़ा हादसा , डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां धोपरधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

बताया जा रहा है कि टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसा धोपरधार के समीप हुई। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान राम बहादुर (35) पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में हुई है । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  जब सरकार आपदा पीड़ित जनता के बीच जाकर उनके घाव भरने में जुटी है, तब विपक्ष जनसरोकारों से मुँह मोड़कर सिर्फ अपने स्वार्थ तक सीमित है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *