Thursday, October 1News That Matters

Tag: #Uttarakhand #uk news #news hindi

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तराखंड
उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू ...
धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड
धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़...
EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए

EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए

उत्तराखंड
EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए देहरादून। SIR के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SIR को लेकर जिस तरह का नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया गया, उससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग का आधिकारिक रिकॉर्ड सामने है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से संबंधित निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिए गए थे। धामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती आरोपों से नहीं, बल्कि तथ्यों, प्रमाणों और संवैधान...

कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन

उत्तराखंड
कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।   कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।   एसजीआ...
नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

उत्तराखंड
नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगेयुवा, बचाएं भविष्य होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक दल या सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से नशे पर अ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी           श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को नंद...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए...
जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई होगी’—फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का दो टूक संदेश

जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई होगी’—फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का दो टूक संदेश

उत्तराखंड
जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई होगी’—फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का दो टूक संदेश नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लिए जाने की शिकायत पर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह के प्रकरण में शामिल सभी 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले प्रमाणपत्रों की जांच करने का निर्णय लिया है।इन प्रमाण पत्रों की जाँच/सत्यापन के बाद फर्जी प्रमाण पत्र पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।   नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्र की शुरुआती शिकायत के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...
कांग्रेस के नकारात्मक एजेंडे से प्रदेश की छवि और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा : खजान दास

कांग्रेस के नकारात्मक एजेंडे से प्रदेश की छवि और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा : खजान दास

उत्तराखंड
कांग्रेस के नकारात्मक एजेंडे से प्रदेश की छवि और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा : खजान दास भाजपा ने तंज कसा कि लगता है प्रदेश कांग्रेस ने राज्य का विकास रोकने की सुपारी ली हैं, अन्यथा उनके नेता सफेद झूठ बेशर्मी से न बोलते। कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने अफसोस जताया कि चुनावी लाभ के लिए वे 288 बीघे जमीन को 7000 बीघा तो बताते हैं, लेकिन अवैध धार्मिक अतिक्रमण से मुक्त 13 हजार एकड़ भूमि का विरोध करते हैं।   उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस मुद्दों और विचारों को लेकर पूरी तरह दिवालिया हो गई है। तभी एक के बाद एक सफेद झूठ बड़ी बेशर्मी से फैलाने में लगे हैं। पिछले 5 वर्ष से अधिक का उनका रिकॉर्ड देखें तो नकारात्मक मुद्दों से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की है, चाहे उसके चलते प्रदेश की छवि क्यों न खराब हो जाए। वो चाहे पवित्र धामों को लेकर फ...
झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने खुद कबूला अपनी सरकार का घोटाला 

झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने खुद कबूला अपनी सरकार का घोटाला 

उत्तराखंड
झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने खुद कबूला अपनी सरकार का घोटाला देहरादून 12 सितंबर। भाजपा ने यूडीबीआई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास विरोधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राज्य की तरक्की हजम नहीं हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार में यूआईडीबी भी राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। तय नियमावली के अनुसार बोर्ड जमीन हासिल कर रहा है और वर्तमान में अनुपयोगी जमीनों का निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से आर्थिक प्रबंधन किया जाएगा। विपक्ष सिर्फ चुनावी लाभ के लिए झूठे, बेबुनियादी आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहा है।   जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आईना दिखाया कि अपनी सरकारों में अधोगिक विकास के नाम पर जमीनों की बंदरबांट और संसाधनों के लूट ...