Thursday, November 12News That Matters

Tag: #Uttarakhand #uk news #news hindi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।   मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में सदियों से कन्याओं को शक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता रहा है।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जुएल ओराम का पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जुएल ओराम का पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जुएल ओराम का पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत       खटीमा में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम को पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘हनुमान अ...

पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

उत्तराखंड
पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा कर बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का खाका सामने रखा। घोषणाओं में भूमि पट्टों के विनियमितीकरण से लेकर धार्मिक पर्यटन, उच्च शिक्षा और पक्के आवास तक के मुद्दों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इससे लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस्...
उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तराखंड
उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू ...
धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड
धामी का संकल्प—पहाड़ खाली नहीं, अवसरों से भरेंगे; रोजगार, पर्यटन और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़...
EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए

EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए

उत्तराखंड
EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए देहरादून। SIR के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SIR को लेकर जिस तरह का नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया गया, उससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग का आधिकारिक रिकॉर्ड सामने है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से संबंधित निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिए गए थे। धामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती आरोपों से नहीं, बल्कि तथ्यों, प्रमाणों और संवैधान...

कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन

उत्तराखंड
कैंसर सर्जरी में बेहतर उपचार की दिशा में SGRR की बड़ी पहल, यूरोपीय विशेषज्ञों संग डॉ. पंकज गर्ग का मंथन देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।   कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।   एसजीआ...
नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

उत्तराखंड
नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगेयुवा, बचाएं भविष्य होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक दल या सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से नशे पर अ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी           श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को नंद...