Thursday, November 12News That Matters

Tag: #Uttarakhand #uk news #news hindi

उत्तरकाशी आपदा में घायल सैनिकों से मिलने आर्मी अस्पताल पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बोले- सरकार हर हाल में सैनिकों और परिवारों के साथ

उत्तरकाशी आपदा में घायल सैनिकों से मिलने आर्मी अस्पताल पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बोले- सरकार हर हाल में सैनिकों और परिवारों के साथ

Uncategorized
  उत्तरकाशी आपदा में घायल सैनिकों से मिलने आर्मी अस्पताल पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बोले- सरकार हर हाल में सैनिकों और परिवारों के साथ         देहरादून, 07 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी के धराली हर्षिल क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान घायल हुए 14 राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श टी एवं राइफलमैन केशव सहवाग से भेंट कर उनका हालचाल जाना।   सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से घायल जवानों के उपचार की जानकारी ली तथा उनके समुचित उपचार को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।   इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगे...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा 

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देहरादून। धराली (उत्तरकाशी) में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत कार्यों की कमान संभाल ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को उत्तरकाशी जिले के बड़कोट स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान के शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य के माध्यम से उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान बादल फटने की संभावनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूर्व शोध में किए गए शोधकार्य में शोधार्थियों ने यह स्पष्ट किया था कि घाटी क्षेत्रों से गुजरने वाले गाढ़-गदेरे बरसात के मौसम में अचानक जलस्तर बढ़ने से अधिक संवेदनशील हो जा...
टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

Uncategorized
    टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित           श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स की मेधावी छात्रा स्तुति कुकरेती ने टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 19वीं मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्तुति कुकरेती ने अंडर-19 वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने स्तुति कुकरेती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बुधवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने स्तुति को ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित ...
विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं

विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं

उत्तराखंड
विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया | मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है |     मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय के साथ राहत कार्यों को तत्परता सम्पादित करने के निर्देश दि...
अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान :DM 

अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान :DM 

उत्तराखंड
अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान :DM देहरादून 04 अगस्त, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 116 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया। जनसुनवाई में अरूण कुमार गोयल ने शिकायत की अेलमेड अस्पताल और उसके डॉक्टरों द्वारा झूठी डीओपीआर, झूठी जांच परीक्षण रिपोर्टाे द्वारा मिली भगत से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से झूठा बिल भुगतान प्राप्त किया है। ...
रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी

रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी

Uncategorized
  रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी                   सीएम धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में माताओं-बहनों की सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कभी भी कोई परेशानी हो तो वो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क करें, मुख्यमंत्री का प्रयास रहेगा कि वे स्वयं माताओं व बहनों की परेशानी का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कर एक भाई होने का कर्तव्य निभा सके।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही ’’जल सखी योजना’’ शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की भी तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए क...
डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश—जल संकट, पानी की कमी व सप्लाई समस्याओं का हर दिन उसी दिन हो त्वरित समाधान

डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश—जल संकट, पानी की कमी व सप्लाई समस्याओं का हर दिन उसी दिन हो त्वरित समाधान

Uncategorized
डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश—जल संकट, पानी की कमी व सप्लाई समस्याओं का हर दिन उसी दिन हो त्वरित समाधान           देहरादून 03 अगस्त, 2025(सू.वि.) मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रोएक्टिव मोड में सक्रियता से समस्याओं का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर अब तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 251 शिकायतें मिली है, जिसमें से 247 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी जल संकट, जल की कमी और समस्या का प्रोएक्टिव मोड में निस्तारण जारी रखे। हर दिन हर घर तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति की जाए। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न...
राज्य में पहली बार देहरादून को मिला आधुनिक लांग रेंज सायरन सिस्टम; आपातकालीन चेतावनी के लिए 08 और 16 किमी रेंज के सायरन से लैस होगा जिला प्रशासन

राज्य में पहली बार देहरादून को मिला आधुनिक लांग रेंज सायरन सिस्टम; आपातकालीन चेतावनी के लिए 08 और 16 किमी रेंज के सायरन से लैस होगा जिला प्रशासन

Uncategorized
राज्य में पहली बार देहरादून को मिला आधुनिक लांग रेंज सायरन सिस्टम; आपातकालीन चेतावनी के लिए 08 और 16 किमी रेंज के सायरन से लैस होगा जिला प्रशासन             देहरादून 02 अगस्त, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल से आपदा एवं बाहरी आक्रमण के दृष्टिगत जनमानस को अलर्ट करने हेतु राज्य में प्रथमबार जनपद देहरादून में आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन स्थापित किए जा रहें, जिनका सफल ट्रायल पूर्ण हो चुका है तथा फाइनल कमिशिनिंग चल रही है। आपदा एवं आपातकाल स्थिति से जनमानस की सुरक्षा एवं अलर्ट करने के लिए जिला प्रशासन की  तैयारी एडवांस स्टेज पर हैं अब देहरादून जिले को आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन से लेस किया जा रहा है। शुरूआती चरण में जिले में 16 किमी एवं 08 किमी रेंज तक सुनाई देने वाले एडवांस टैक्नॉलाजी वाले 13 सायरन सभी प्रमुख स्थानों ...
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Uncategorized
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं               देहरादून, 02 अगस्त। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की।   इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा,...
सीएम के निर्देश पर डीएम सविन बंसल का केजीबीवी निरीक्षण अभियान तेज़; कोरूबा विद्यालय को मिलेगा डिजिटल क्लास, सुरक्षा कवच और स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण

सीएम के निर्देश पर डीएम सविन बंसल का केजीबीवी निरीक्षण अभियान तेज़; कोरूबा विद्यालय को मिलेगा डिजिटल क्लास, सुरक्षा कवच और स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण

Uncategorized
सीएम के निर्देश पर डीएम सविन बंसल का केजीबीवी निरीक्षण अभियान तेज़; कोरूबा विद्यालय को मिलेगा डिजिटल क्लास, सुरक्षा कवच और स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण       देहरादून, 01 अगस्त, 2025 (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासखंड कालसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरूबा का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय में शैक्षिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कोरूबा में 150 की क्षमता के सापेक्ष वर्तमान में 143 बालिकाएं पढ़ रही है।   कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में योग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, स्कूल में सुरक्षा गार्ड और सफाई कार्मिक की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने आसपास के गांव से लोकल महिलाओं की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला योजना से का...