Wednesday, November 11News That Matters

गांव कनेक्शन

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

क्यों गिर रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़? जानिए असली वजह

क्यों गिर रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़? जानिए असली वजह

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
क्यों गिर रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़? जानिए असली वजह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को पहाड़ का हिस्सा गिरने से अब तक   दर्जन भर  लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग  घायल  हुए    सवाल ये है कि हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में इतनी ज्यादा भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पहाड़ों के दरकने और गिरने की घटनाएं इतनी ज्यादा क्यों हो रही हैं? इसके पीछे क्या वजह है? क्या इंसानी गतिविधियों की वजह से ऐसा हो रहा है. क्योंकि साल 2014 से 2020 तक देशभर में भूस्खलन और पहाड़ों के गिरने की करीब 3656 बड़ी घटनाएं हुई है   हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में अक्सर हमें फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पहाड़ों के गिरने की खबर मिलती है. पिछले कुछ सालों में ये घटनाएं बढ़ गई हैं. इसके पीछे बड़ी वजह है पारिस्थितकी के अनुसार संवेदनशील हिमालयी इलाकों में इंसानों की गतिविधियों का बढ़ना. हिमाच...
ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया

ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया। बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे शुक्रवार की देर शाम जंगल से आए एक हाथी ने वन गुर्जर एक किशोर को सूंड से पटक कर मार दिया। रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि वन गुर्जर इस्लामु (15 वर्ष) पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था। रेंज की जाखन बीट के अंतर्गत नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर बाहर आया। हाथी को सामने देख कर इस्लामु कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे सूंड में लपेट कर पटकना शुरू कर दिया। डेरे का एक अन्य किशोर कुछ दूरी पर मौजूद था। उसने डेरे में जाकर घटना की सूचना दी। कई वन गुर्जर ...
हर दा को इस बात से डर सताने लगा है बोले पहले बचाव के उपाय किये जाने चाहिए नहीं तो कई निरीह लोग कालकल्वित हो जाएंगे!

हर दा को इस बात से डर सताने लगा है बोले पहले बचाव के उपाय किये जाने चाहिए नहीं तो कई निरीह लोग कालकल्वित हो जाएंगे!

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
  हर दा को इस बात से डर सताने लगा है बोले पहले बचाव के उपाय किये जाने चाहिए नहीं तो कई निरीह लोग कालकल्वित हो जाएंगे!     उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि आजकल बरसात में पहाड़ों की सड़कें टूटना, भू-स्खलन यह एक नियति है, मगर कुछ वर्षों से ये भूस्खलन बहुत खतरनाक प्रवृत्ति के और बहुत बड़े हो रहे हैं। विशेष तौर पर सड़कों के कटाव के कारण जिसमें विस्फोटक और भारी मशीनों का उपयोग हो रहा है। किन्नौर में जो भूस्खलन हुआ है, वो हमारे लिए बड़ी भारी चेतावनी है। हमारे भी चारधाम यात्रा सुधार मार्ग में ऐसी स्थितियां कई स्थानों पर बनी हुई हैं, जहां पहाड़ दरक व टूट सकते हैं। संबंधित निर्माण एजेंसीज और ठेकेदारों को कम से कम सड़क निर्माण के 8-10 साल तक इन पर गहरी नजर रखनी चाहिए और जहां ऐसी स्थितियां हैं, वहां पहले से ही बचाव के उपाय किये जाने चाहिए नही...
रुद्रपुर में किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया गिरफ्तार

रुद्रपुर में किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया गिरफ्तार

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
रुद्रपुर में किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया गिरफ्तार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में स्कूल से घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लालपुर निवासी एक किशोरी रुद्रपुर स्थित कालेज में पढ़ती है। पूर्व में किशोरी का परिवार ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था। बाद में परिवार लालपुर जाकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि किशोरी गुरुवार को स्कूल आई थी। इसके बाद वह घर जा रही थी। इसी बीच डीडी चौक के पास उसे ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर मिला और अपने साथ दोस्त के कमरे में ले गया। आरोप है कि इस दौरान किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता देर शाम स्वजनों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना पहुंची और त...
महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण   टिहरी प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री . सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर, सत्संग भवन, मंच सहित सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री . महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया। इस मौके पर उनके साथ राजपुर व...
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता महेन्द्र सिंह राणा ने किया कलोड़ी में समूहो द्वारा उत्पादित सामाग्री के हाट बाजार का उद्घाटन

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता महेन्द्र सिंह राणा ने किया कलोड़ी में समूहो द्वारा उत्पादित सामाग्री के हाट बाजार का उद्घाटन

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता महेन्द्र सिंह राणा ने किया कलोड़ी में समूहो द्वारा उत्पादित सामाग्री के हाट बाजार का उद्घाटन     स्वंय सहायता समूह समूहो द्वारा उत्पादित सामाग्री का हाट बाजार कलोड़ी में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा उद्घाटन किया गया।   आज विकास खण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत हाट बाजार कलोड़ी में विकासखण्ड के स्वंय सहायता समूह समूहो द्वारा उत्पादित सामाग्री का हाट बाजार कलोड़ी में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा उद्घाटन किया गया। स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामाग्री का स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर 21 स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों ने मूली, राखी, मसाले, अचार, जूस, राजमा, पहाडी दालें, लसहसुन, मिर्च, मंडुवा का आटा, बकरी आदि सामान का स्टॉल लगाकर विपणन किया गया! जिससे ग्रामवासियों द...
उत्तराखंड के पहाड़ में संभलकर करें सफर , देखिये ऐसे मलबे में फस गई बस

उत्तराखंड के पहाड़ में संभलकर करें सफर , देखिये ऐसे मलबे में फस गई बस

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखंड के पहाड़ में संभलकर करें सफर , देखिये ऐसे मलबे में फस गई बस   उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं । दो दिन पूर्व हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भारी भूस्खलन में एक रोडवेज बस व कुछ निजी वाहनों दब गए थे, घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अभी भी सर्च अभियान जारी है।   वही उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों से भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां यात्रियों को ले जा रही रोडवेज की बस फंस गई है। वैसे जिले में अभी मौसम सामान्य है और 17 संपर्क मार्ग बंद चल रहे हैं। रामनगर में भी भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 121/ 309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में तल्ला पनोद मल्ला पनोद व धनगढ़...
ऋषिकेश में  यहा  से निकला 12 फिट  का अजगर ,चंद्रभागा नदी किनारे  रेंग रहा था पढ़े पूरी  ख़बर

ऋषिकेश में यहा से निकला 12 फिट का अजगर ,चंद्रभागा नदी किनारे रेंग रहा था पढ़े पूरी ख़बर

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
ऋषिकेश में यहा से निकला 12 फिट का अजगर ,चंद्रभागा नदी किनारे रेंग रहा था पढ़े पूरी ख़बर     आपको बता दे कि चंद्रभागा नदी तेकट पर रेंग रहा अजगर आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।   वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह चंद्रेश्वरनगर में चंद्रभागा नदी के किनारे अजगर होने की सूचना मिली। वन आरक्षी दीपक कैंतुरा, सहायक मनोज, सुनील स्नैक स्नेचर उपकरण लेकर पहुंचे। मौके पर लगी भीड़ को हटाया और अजगर को बोरे में बंद किया। बताया कि संभवत: अजगर चंद्रभागा नदी के पानी में कहीं से बहकर आया होगा। उसकी लंबाई करीब 12 फीट थी। उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।    ...
राहुल गांधी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर हैंडल को भी ट्विटर ने किया लॉक

राहुल गांधी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर हैंडल को भी ट्विटर ने किया लॉक

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
राहुल गांधी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर हैंडल को भी ट्विटर ने किया लॉक उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को लॉक करने के बाद अब ट्विटर ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर को भी लॉक कर दिया है इसकी जानकारी खुद गणेश गोदियाल ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से दी आपको बता दें इन दिनों ट्विटर तेजी से उन लोगों पर कार्रवाई कर रहा है जिसने जरा भी उनकी गाइडलाइन सही तब जाकर पोस्ट की हो...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस सत्ता में लौटी तो युवाओं को रोजगार की सौगात

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस सत्ता में लौटी तो युवाओं को रोजगार की सौगात

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस सत्ता में लौटी तो युवाओं को रोजगार की सौगात   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ किया है। चार साल से अधिक के कार्यकाल में सरकार ने गिनती के युवाओं को भी रोजगार नहीं दिया है।   कांग्रेस सत्ता में लौटी तो युवाओं को रोजगार की सौगात दी जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदियाल पहली बार गृहक्षेत्र पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। गोदियाल ने पीठसैण पहुंच वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को नमन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के जनसंपर्क के दौरान थलीसैण, बूंगीधार, जगतपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक भाजपाइयों ने कांग्रेस का दामन थामा। गोदिय...