Friday, October 2News That Matters


रुद्रपुर में किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया गिरफ्तार

रुद्रपुर में किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया गिरफ्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में स्कूल से घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक लालपुर निवासी एक किशोरी रुद्रपुर स्थित कालेज में पढ़ती है। पूर्व में किशोरी का परिवार ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था। बाद में परिवार लालपुर जाकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि किशोरी गुरुवार को स्कूल आई थी। इसके बाद वह घर जा रही थी। इसी बीच डीडी चौक के पास उसे ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर मिला और अपने साथ दोस्त के कमरे में ले गया। आरोप है कि इस दौरान किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

इस मामले में पीड़िता देर शाम स्वजनों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना पहुंची और तहरीर सौंपी। मामले में पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं किशोरी का मेड‍िकल कराने की तैयारी की जा रही है। घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *