Saturday, October 24News That Matters



ऋषिकेश में यहा से निकला 12 फिट का अजगर ,चंद्रभागा नदी किनारे रेंग रहा था पढ़े पूरी ख़बर

ऋषिकेश में यहा से निकला 12 फिट का अजगर ,चंद्रभागा नदी किनारे
रेंग रहा था पढ़े पूरी ख़बर

 

 

आपको बता दे कि चंद्रभागा नदी तेकट पर रेंग रहा अजगर आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

 

वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह चंद्रेश्वरनगर में चंद्रभागा नदी के किनारे अजगर होने की सूचना मिली। वन आरक्षी दीपक कैंतुरा, सहायक मनोज, सुनील स्नैक स्नेचर उपकरण लेकर पहुंचे। मौके पर लगी भीड़ को हटाया और अजगर को बोरे में बंद किया। बताया कि संभवत: अजगर चंद्रभागा नदी के पानी में कहीं से बहकर आया होगा। उसकी लंबाई करीब 12 फीट थी। उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें -  मानसखंड मंदिर माला मिशन' को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रुप में नई पहचान मिलेगी: धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *