Sunday, October 25News That Matters



ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया

ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया।

बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे शुक्रवार की देर शाम जंगल से आए एक हाथी ने वन गुर्जर एक किशोर को सूंड से पटक कर मार दिया। रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि वन गुर्जर इस्लामु (15 वर्ष) पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था।

रेंज की जाखन बीट के अंतर्गत नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर बाहर आया। हाथी को सामने देख कर इस्लामु कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे सूंड में लपेट कर पटकना शुरू कर दिया। डेरे का एक अन्य किशोर कुछ दूरी पर मौजूद था। उसने डेरे में जाकर घटना की सूचना दी। कई वन गुर्जर मौके की और गए तो हाथी वहीं खड़ा था। वन विभाग को घटना की सूचना दी गई।

 

रात में अंधेरा ज्यादा होने के कारण हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम ने वहां पटाखे फोड़े। लाइट की व्यवस्था करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया के तहत मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को रोजगार से जोड़ने का जो उद्देश्य है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *