प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड में 448.735 किमी लम्बाई के 16 मोटर मार्गो के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 13366.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है
महाराज के प्रयासों से 13366.15 लाख की सड़कें स्वीकृत
देहरादून
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड में 448.735 किमी लम्बाई के 16 मोटर मार्गो के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 13366.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री . सतपाल महाराज हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले थे। मुलाकात के दौरान . सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उत्तराखंड राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के अनुमोदन के संर्दभ में चर्चा करते हुए उनसे प्रदेश के अनेक मोटर मार्गों के सुदृढ़...









