Sunday, October 25News That Matters



उतराखंडआईजी ने ली कुमाऊं रेंज की बैठक कप्तानों को दिए निर्देश आने वाले त्योहारों मोहर्रम और रक्षाबंधन को देखते हुए अलर्ट पर रहे*

*आईजी ने ली कुमाऊं रेंज की बैठक कप्तानों को दिए निर्देश आने वाले त्योहारों मोहर्रम और रक्षाबंध  न को देखते हुए अलर्ट पर रहे*

 

हल्द्वानी/ उत्तराखंड

 

एंकर –आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला ने सभी जिले के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया है कि आने वाले त्योहारों मोहर्रम और रक्षाबंधन को देखते हुए अलर्ट पर रहे, उन्होंने कहा कि त्योहारों में भीड़ भाड़ को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान में भी तेजी लाई जाए ,यही नहीं आने वाले समय में विधानसभा चुनाव भी है लिहाजा पुलिस को अब ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि कई मुद्दे ऐसे आएंगे जो पुलिस के लिहाज से बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे, इसके अलावा लंबित विवेचना में तेजी लाने, पीड़ितों की एफसीआर को तुरंत रजिस्टर करने की प्रक्रिया पर पुलिस अधिकारी ज्यादा ध्यान दें, उन्होंने कहा कि हालांकि समीक्षा के दौरान बहुत ज्यादा विवेचना लंबित नहीं है लेकिन जिन विवेचनाओं में ज्यादा समय लग रहा है पुलिस अधिकारी उनको जल्द से जल्द निपटा लें, अजय रौतेला के मुताबिक सभी जिले के कप्तानों को यह भी कहा गया है कि वह लंबित विवेचनाओं के लिहाज से सभी कर्मचारियों को निर्देशित करने का काम करें।

बाइट–अजय रौतेला, आईजी कुमाऊँ ज़ोन

यह भी पढ़ें -  एस्ट्रो टूरिज्म से प्रदेश में होगा बहुआयामी पर्यटन का विकास- मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *