Friday, October 2News That Matters


उतराखंड . देहरादून 18 अगस्त। 23 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 अगस्त( वृहस्पतिवार) को विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई है।

 

देहरादून 18 अगस्त। 23 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 अगस्त( वृहस्पतिवार) को विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि 19 अगस्त को 3:30 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:00 बजे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी।बैठक के दौरान पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा कि दलीय बैठक के दौरान उनके द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूर्ण रुप से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा से जीत के अंतर को करेंगे दुगना - गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *