Thursday, October 23News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

उत्तराखंड ; वाहन खाई में गिरने से एक ही गांव के 3 लोगों की मौतमृतकों में दो सगे भाई भी शामिल

उत्तराखंड ; वाहन खाई में गिरने से एक ही गांव के 3 लोगों की मौतमृतकों में दो सगे भाई भी शामिल

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पिकअप वाहन खाई में गिरने से एक ही गांव के 3 लोगों की मौत। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में दो लोगों क...
CM त्रिवेंद्र ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास के लिये स्वीकृत की एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि। हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिये पेशेवर डिजायनरों की ली जाय सेवायें।

CM त्रिवेंद्र ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास के लिये स्वीकृत की एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि। हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिये पेशेवर डिजायनरों की ली जाय सेवायें।

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद् के शासी निकाय की नवी बैठक।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास के लिये स्वीकृत की एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि। हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिये पेशेवर डिजायनरों की ली जाय सेवायें। उपयुक्त स्थलों पर स्थापित किये जाय राज्य उत्पादों के इम्पोरियम। बड़े शहरों में भी स्थापित किये जायें इम्पोरियम। ऊन...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा की  पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, चन्दन राम दास, कैलाश चन्द्र गहतौड़ी, वर्चुअल माध्यम से विधायक चन्द्रा पंत, विशन सिंह चुफाल उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। स्थानीय स्तर पर समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विधायकगणों से समन्वय स्थापित किये जाए। हर माह मुख्यमंत्री सीएम घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारियों को 15 दिनों में घोषणाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। सीएम घोषण...
बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग योजना बनाने का किया आग्रह

बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग योजना बनाने का किया आग्रह

Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून:प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग योजना बनाने का आग्रह किया। भगत के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने उत्तराखंड को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने मुलाकात के दौरान चमोली जिले में आई आपदा में हुए जान-माल के नुकसान की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर को दी। साथ ही आपदा के बाद केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से भी टीमें गठित कर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल स्थापित कर आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भगत ने राज्य के आ...
उत्तराखंड शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

उत्तराखंड शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं आईएएस नितिन सिंह भदोरिया का तबादला रूप दिया गया है वह जिला अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर ही रहेंगे इसके अलावा चंपावत के जिला अधिकारी रहे सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया था उन्हें अब अल्मोड़ा के जिला अधिकारी से पद मुक्त करते हुए सचिव प्रभारी उर्जा उत्तराखंड शासन तथा निदेशक उरेडा के पद पर नई तैनाती मिली है इसके अलावा आर मीनाक्षी सुंदरम को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार पूर्वत यथावत कर दिया गया है। देखिए आदेश...
उत्तराखंड: सेना भर्ती में पहले दिन 1050 युवाओं ने दिखाया दमख़म, जाने विस्तार..

उत्तराखंड: सेना भर्ती में पहले दिन 1050 युवाओं ने दिखाया दमख़म, जाने विस्तार..

Uncategorized, उत्तराखंड
 रानीखेत: कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय में भारतीय थल सेना की खुली भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन सीमांत पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला व गणाई गंगोली तहसील के 1050 नौजवान देशसेवा का जज्बा लेकर दौड़ में शामिल हुए। इनमें अभी तक 50 युवा बाहर हो चुके हैं। सफल नौजवान शारीरिक दक्षता व मेडिकल परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे। केआरसी के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सोमवार को खुली भर्ती रैली के लिए उत्साही नौजवान प्रात: चार बजे ही मुख्य गेट के पास पहुंच गए। कानून व शांति व्यवस्था को यहां सेना के साथ हरेक प्वाइंट पर कोतवाली पुलिस व एक प्लाटून पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं। धारचुला व गणाई गंगोली के 1100 युवाओं ने एकदम शांत व पूरे अनुशासन में रहकर हिस्सा लिया। प्रीहाइट टेस्ट में 50 युवाओं को मायूसी हाथ लगी। अभिलेखों की जांच के बाद 1050 नौजवानों को दौड़ में हिस्सा लेने का मौका मिला। जाने ...
उत्तराखंड में कार हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, जवान बेटाें की मौत से परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड में कार हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, जवान बेटाें की मौत से परिजनों में कोहराम

Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून: दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाई दर्दनाक हादसे का शिकार होकर काल के गाल में समा गए। हादसे में घर के दो जवान बेटाें की मौत से परिजन सकते में हैं। इलाके में शोक का माहौल है। दोस्त के शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। हादसा हरबर्टपुर चौक पर हुआ। जहां उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगेश (32) व रोहित (30) वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार के निवासी थे। दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई। मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।...
यकीनन परेशान करने वाली बात है कि चमोली में आई आपदा को आज आठवां दिन हो गया है। पचास शव बरामद हुए हैं।

यकीनन परेशान करने वाली बात है कि चमोली में आई आपदा को आज आठवां दिन हो गया है। पचास शव बरामद हुए हैं।

Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादूनः यकीनन परेशान करने वाली बात है कि चमोली में आई आपदा को आज आठवां दिन हो गया है। पचास शव बरामद हुए हैं। और शेष का कोई पता नहीं। संकट में घिरे लोगों के परिजन निराश होने के बाद भी किसी अच्छी खबर का खामोशी के साथ इतंजार रहे हैं। जो स्वाभाविक भी है। लेकिन हैरत है कि व्याकुल परिजनों की खामोशी में भी कुछ लोग गंदी राजनीति के अवसर तलाश रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा जो वहां किया जा रहा है उसे कतई घटिया ही कहा जायेगा। इस घटिया स्तर की मानसिकता को ना किसी पर आई विपदा से मतलब है और ना ही किसी राहत से। यह गलत है। वहां राजनीति नहीं बल्कि राहत और बचाव में जुटे जवानों के साथ ही पूरे सिस्टम की हौसलाफजाही होनी चाहिए। जिंदगी की ओर कौन नहीं जाना चाहेगा। आपदा के मलवे ने वहां हालात बहुत खराब किए हैं, जहां जिंदगी की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। बेहिसाब मलवा टनलों के अलावा हर जगह फैला पड़ा है। मलवा हटाने वाले...
उत्तराखंड में आज कोरोना के 54 मामले, 01लोग हुए ठीक,आज 00 कोरोना मरीजों की मौत सहित पुरी अपडेट रिपोर्ट

उत्तराखंड में आज कोरोना के 54 मामले, 01लोग हुए ठीक,आज 00 कोरोना मरीजों की मौत सहित पुरी अपडेट रिपोर्ट

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के 54 मामले, 01लोग हुए ठीक, ‘सावधान रहे सुरक्षित रहें’ राज्य में आज 54और नए मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 96820 प्रदेश में अभी तक 93061 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं ठीक। आज 00 कोरोना मरीजों की मौत (अन्य गंभीर बीमारीयों से भी थे ग्रस्त) प्रदेश में मौजूदा कोरोना संक्रमितों के 687 एक्टिव केस। राज्य में अभी तक 1680 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की हो चुकी है मृत्यु। आज ठीक हुए 01 लोग आइए एक नजर डालते हैं,लेटेस्ट रिपोर्ट के कोरोना पॉजिटिव के जिलेवार आंकड़ो पर……… देहरादून -26 नैनीताल –12 अल्मोड़ा – 0 हरिद्वार –9 पिथौरागढ़ 0 पौड़ी –0 यूएसनगर -6 चमोली –0 बागेश्वर –0 टिहरी –0 चंपावत –1 उत्तराकाशी –0 रुद्रप्रयाग –0...
रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी रेंज में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी रेंज में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला

Uncategorized, उत्तराखंड
रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी रेंज में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीण घायल महिला को तत्काल रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से भड़के ग्रामीणों की अस्पताल में कॉर्बेट की उपनिदेशक से नोकझोंक हुई। उपनिदेशक के समझाने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कानिया निवासी कमला देवी (45) पत्नी हरपाल गांव की महिलाओं के साथ गुरूवार को कानिया चौकी से सटे जंगल में घास लेने गई थी। वह कंपार्टमेंट नंबर 10-11 के कानिया बीट के पास घास काट रही थी, तभी घात लगाए बाघ ने उस हमला कर दिया। कमला की चीख सुनकर साथी महिलाओं के शोर मचाया तो बाघ भाग गया। इसके बाद घायल कमला को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना पर रामनगर अस्पताल में ग्रामीणो...