Saturday, October 24News That Matters



बलूनी को  भाषण देना या वादा करना उतना पसंद नही स्याद  जितना   सादगी के साथ राज्य हित की समस्याओं के समाधान में  कार्य करते रहना पंसद है, मोहंड से डांट काली के बीच सफ़र करने वालो यहा जल्द  शुरू होगी संचार सुविधा

मोहंड से डांट काली के बीच शुरू होगी संचार सुविधा

संचार कंपनियों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से की  बलूनी ने बात  

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उत्तराखण्ड वासियों को जहा समय समय पर डबल इजन का एहसास दिलाते रहते है वही  उनके  कार्य  प्रयासों ये बताते रहते है   की बलूनी  हर पल उत्तराखण्ड के बारे में , विकास को लेकर, समस्याओं को लेकर काम करता रहते है 
 बलूनी को  भाषण देना या वादा करना उतना पसंद नही स्याद  जिंतना  सादगी के साथ राज्य हित की समस्याओं के समाधान में   कार्य करते रहना पंसद है

बता दे कि बलूनी ने अब देहरादून दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर मोहंड से डांटकाली के बीच मोबाइल नेटवर्क सुविधा ना होने की समस्या का संज्ञान लिया है।
सांसद बलूनी ने इस संबंध में स्वयं बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी इस विषय में बात की।
उन्होंने मंत्री से कहा कहा कि यह संपूर्ण वन क्षेत्र हैं। किसी दुर्घटना के होने पर या वाहन खराब होने पर प्रभावित व्यक्ति कहीं संपर्क नहीं कर पाता है और वन्यजीवों की बहुलता के कारण भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जिसके बाद सांसद बलूनी की वार्ता और पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस क्षेत्र में संचार सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
सांसद बलूनी ने अनुरोध किया कि जब तक स्थाई रूप से टावर की स्थापना होती है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए जिस पर मंत्री जी ने सहमति जताई है और ट्वीट कर भी आश्वस्त किया है कि इस विषय में शीघ्र कार्य आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान व निस्तारण करने के निर्देश दिए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *