Saturday, October 24News That Matters



पहाड़ में सड़क हादसा खाई में गिरी कार पिता पुत्र सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत,

पहाड़ में सड़क हादसा खाई में गिरी कार पिता पुत्र सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत,

 

दुःखद ख़बर उत्तराखंड के चमोली जिले से है जहा एक कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्र भी हैं। जानकारी अनुसार ये सभी लोग एक हीपरिवार से बताए जा रहे हैं। ओर ये सब शादी में शामिल होने के बाद जोशीमठ लौट रहे थे।

जानकारी है कि बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से आगे पाखी के पास स्विफ्ट डिजायर कार खाई में जा गिरी। शनिवार की स्याम लगभग साढ़े सात बजे हुई इस घटना के बाद रात से ही रेस्क्यू आरंभ कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि जोशीमठ से एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए चमोली गए थे। रात के समय ये लोग वापस लौट रहे थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात रात साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर रात से ही पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। सुबह खाई में पांच लोगों के शव पड़े मिले।
मृतकों की पहचान प्रताप नैथवाल (50 वर्ष) पुत्र भवानदास निवासी कोड़िया नीति चमोली, रजत नैथवाल (23 वर्ष) पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल (22 वर्ष) पुत्र बसंत नैथवाल, गणेश (29 वर्ष) गमशाली, शैलेंद्र (32) निवासी जोशीमठ के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आव्हान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *