Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन तथा रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट अंजना साहनी के सहयोग से किया गया। उल्लेखनीय है कि अंजना साहनी स्वयं स्तन कैंसर विजेता हैं।   कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा कैंसर को मात देने वाली महिलाओं के साहस और संघर्ष का सम्मान करना था। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।   मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ...
मुख्यमंत्री धामी का विजन: सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और पहाड़ी संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री धामी का विजन: सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और पहाड़ी संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का विजन: सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और पहाड़ी संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान   सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, अनछुए पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में राज्य प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद कर रहे थे । कार्यक्रम में उत्तराखंड से जुड़े देश-विदेश में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, समय पर पहचान और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, समय पर पहचान और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, समय पर पहचान और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ान...
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा...

पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

उत्तराखंड
पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा कर बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का खाका सामने रखा। घोषणाओं में भूमि पट्टों के विनियमितीकरण से लेकर धार्मिक पर्यटन, उच्च शिक्षा और पक्के आवास तक के मुद्दों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इससे लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस्...
सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हुनर को मिली वैश्विक पहचान, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने वर्ल्डस्किल्स में देश का प्रतिनिधित्व कर जीता रजत पदक

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हुनर को मिली वैश्विक पहचान, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने वर्ल्डस्किल्स में देश का प्रतिनिधित्व कर जीता रजत पदक

Dehradun, उत्तराखंड
सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हुनर को मिली वैश्विक पहचान, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने वर्ल्डस्किल्स में देश का प्रतिनिधित्व कर जीता रजत पदक चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखण्ड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं ...
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शानदार पहल, जागरूकता से स्वस्थ समाज की ओर बढ़ाया कदम

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शानदार पहल, जागरूकता से स्वस्थ समाज की ओर बढ़ाया कदम

उत्तराखंड
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शानदार पहल, जागरूकता से स्वस्थ समाज की ओर बढ़ाया कदम   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा हृदय रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय रोगो...
हिमालय में भारी बर्फबारी के बीच चला अभियान, धामी के स्पष्ट निर्देशों से डेढ़ दिन में सुरक्षित हुआ रेस्क्यू

हिमालय में भारी बर्फबारी के बीच चला अभियान, धामी के स्पष्ट निर्देशों से डेढ़ दिन में सुरक्षित हुआ रेस्क्यू

Dehradun, उत्तराखंड
हिमालय में भारी बर्फबारी के बीच चला अभियान, धामी के स्पष्ट निर्देशों से डेढ़ दिन में सुरक्षित हुआ रेस्क्यू   उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच फंसे ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में महज डेढ़ दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। विषम परिस्थितियों में प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों की तेज कार्रवाई ने अभियान को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री धामी ने पूरे अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को तत्परता, समन्वय और हर जरूरी संसाधन के साथ रेस्क्यू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने कालिंदी पास, ऑडिन कोल, सतोपंथ और जोगिन-I सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार अभियान ...
उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी

उत्तराखंड
उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम ने ली जानकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू ...