Wednesday, November 18News That Matters



श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता कार्यक्रम के आयोजकों को दीं शुभकामनाएं

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता कार्यक्रम के आयोजकों को दीं शुभकामनाएं

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रोग्राम एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को अस्पताल के ऑडिटोरियम में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप वीक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” रही। कार्यक्रम में 100 पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने प्रतिभाग किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीें।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉ. राजीव आचार्य, प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग एवं चेयरपर्सन, एएमएसपी कमेटी ने किया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में डॉ. इवा चंदोला, डॉ. सुमन बाला, डॉ. क्षितिजा पांडे, डॉ. सुनंदिनी कपूर एवं डॉ. श्रुति मल्होत्रा ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण एवं तर्कसंगत उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) यानी रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती चुनौती तथा इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. यशिक बंसल एवं डॉ. सारण्या दत्ता ने केस आधारित इंटरैक्टिव चर्चा आयोजित की, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों के माध्यम से एंटीबायोटिक के उचित उपयोग को समझा।

इसके पश्चात डॉ. बिंदु अग्रवाल के संचालन में बहुविषयक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद इस्माइल खतीब, सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर.के. वर्मा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर एवं एएमएसपी कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. राजीव आचार्य, फार्माकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन बाला, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं एएमएसपी कमेटी की सदस्य सचिव डॉ. इवा चंदोला तथा क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नूपुर बी. पटेल ने विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी    

कार्यक्रम का समापन एएमएसपी कमेटी की सदस्य सचिव डॉ. इवा चंदोला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी बताते हुए एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *