Sunday, April 19News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया है।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने 6...
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। उन्होंने ...
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा को अत्यंत आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए...
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून में संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून में संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून में संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन देहरादून, दिनांक 07 अप्रैल 2026(सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज फिर जला जनता दर्शन 50 से अधिक शिकायत प्राप्त जिलाधिकारी सविन बंसल प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शासन में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के फलस्वरूप प्राप्त 212 शिकायतों में से लगभग 120 फरियादियों की शिकायत सुन पाए थे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी प्रत्येक दिन अपने कार्यालय कक्ष में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनते है तथा सम्बन्धित विभागों से उनका समयबद्ध निस्तारण भी करवाते है। डीएम स्वयं शिकायतों की मॉनिटिरिंग करते है। डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन अपने कार्यों के साथ ही जनमानस की शिकायतें भी सुनते है प्रतिदिन फरियादियों की संख्या 40 स...
मजबूत नेतृत्व में धामी का प्रहार, 145 गिरफ्तारी, 549 मामलों में कार्रवाई और हजारों की जांच से उत्तराखंड बना सुरक्षित

मजबूत नेतृत्व में धामी का प्रहार, 145 गिरफ्तारी, 549 मामलों में कार्रवाई और हजारों की जांच से उत्तराखंड बना सुरक्षित

उत्तराखंड
मजबूत नेतृत्व में धामी का प्रहार, 145 गिरफ्तारी, 549 मामलों में कार्रवाई और हजारों की जांच से उत्तराखंड बना सुरक्षित ऑपरेशन प्रहार: धामी सरकार का सीधा वार, 3 दिन में 145 अपराधी सलाखों के पीछे     मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 3 अप्रैल से 05 अप्रैल तक पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया, जिसने अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया।   आंकड़े नहीं, कार्रवाई की कहानी   145 वांछित और फरार अपराधी गिरफ्तार — सीधे जेल   549 मामलों में गुंडों-असामाजिक तत्वों पर प्रहार   4855 संदिग्धों का सत्यापन — हर गतिविधि पर नजर   1396 वाहनों के चालान, 278 वाहन सीज   98 गिरफ्तारी (ट्रैफिक उल्लंघन) 1678 होटल-ढाबों-बार-पब की चेकिंग  ...
धामी के रोड शो ने बंगाल में जीत की कहानी लिखनी शुरू की

धामी के रोड शो ने बंगाल में जीत की कहानी लिखनी शुरू की

उत्तराखंड
धामी के रोड शो ने बंगाल में जीत की कहानी लिखनी शुरू की पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ भाजपा ने अपने धाकड़ और धुरंधर स्टार प्रचारक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया।   इससे पहले उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा था कि धामी की लोकप्रियता अब उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। लोग उन्हें एक निर्णायक और जननेता के रूप में...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लैंड फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज, जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लैंड फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज, जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लैंड फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज, जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक देहरादून 06 अप्रैल, 2026 (सू.वि.) गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 17 जून 2025 को आयोजित पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 11 लंबित मामलों एवं 51 नवीन शिकायतों पर विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 51 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 05 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।   आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में...
“न्यायालय में हंगामा, आरोपबाजी और अपमान” लगातार अनुशासनहीन आचरण पर DM ने दिखाई सख्ती, वकील के खिलाफ ऐतिहासिक कदम

“न्यायालय में हंगामा, आरोपबाजी और अपमान” लगातार अनुशासनहीन आचरण पर DM ने दिखाई सख्ती, वकील के खिलाफ ऐतिहासिक कदम

उत्तराखंड
“न्यायालय में हंगामा, आरोपबाजी और अपमान” लगातार अनुशासनहीन आचरण पर DM ने दिखाई सख्ती, वकील के खिलाफ ऐतिहासिक कदम जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय की अवमानना, न्यायालय की गरिमा को अवनमित करने व अदालती कार्यवाही दौरान न्यायालय के विरूद्ध अभद्र आचरण व आधारहीन आरोप लगाने पर पूर्व में रासूका 1980 अन्तर्गत निरूद्ध 3 माह कारागार में रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचन्द्र शर्मा के वकालती लाईसेंस रद्द करने की नेशनल एवं स्टेटबार कांउसिल को संस्तुति   हाल ही में निदेशक शिक्षा संग खून खराबा व हुड़दंग मचाने वाले विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' के सगे भाई हैं वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन पर संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमा गतिमान है   Professional Misconduct से आरोपित कर जिला न्यायालय देहरादून ने अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के विरुद्ध अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड ...
धामी मॉडल की बड़ी सफलता सरलीकृत नीति, कड़ा प्रवर्तन—अवैध खनन खत्म, 1200 करोड़ पार आय

धामी मॉडल की बड़ी सफलता सरलीकृत नीति, कड़ा प्रवर्तन—अवैध खनन खत्म, 1200 करोड़ पार आय

उत्तराखंड
धामी मॉडल की बड़ी सफलता सरलीकृत नीति, कड़ा प्रवर्तन—अवैध खनन खत्म, 1200 करोड़ पार आय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सुदृढ़ नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड का खनन विभाग राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 950 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।   इस उपलब्धि में ट्रेजरी में 1130 करोड़ रुपये, जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) में 80 करोड़ रुपये तथा एसएमईटी से 7 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभाग ने 875 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अपनी कार्यक्षमता सिद्ध की थी।   प्रदेश में खनन राजस्व की यह निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री धामी की पा...
डीएम की सख्ती से प्रशासन एक्टिव, पीएम दौरे को लेकर तैयारियों में तेजी

डीएम की सख्ती से प्रशासन एक्टिव, पीएम दौरे को लेकर तैयारियों में तेजी

उत्तराखंड
डीएम की सख्ती से प्रशासन एक्टिव, पीएम दौरे को लेकर तैयारियों में तेजी देहरादून 04 अप्रैल,2026 (सू.वि) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइड...