Monday, November 16News That Matters



श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाये को लेकर कांग्रेस की चिंता, प्रीतम सिंह ने सरकार से तत्काल भुगतान की उठाई मांग

श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाये को लेकर कांग्रेस की चिंता, प्रीतम सिंह ने सरकार से तत्काल भुगतान की उठाई मांग

 

 

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री व नेत्रा प्रतिपक्ष एवम् चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने सोमवार को ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख.समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों के साथ.साथ स्वास्थ्य सेवाओंए शिक्षाए पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप विधायक प्रीतम सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। श्री दरबार साहिब से उनकी पुरानी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका की विशेष सराहना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है। यह अस्पताल उत्तर भारत के लाइफलाइन के रूप में कार्य कर रहा हैए जहां उत्तराखण्ड एवं पड़ोसी राज्यों से प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है।  

उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचते हैं। यहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे आमजन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मरीजों के उपचार पर खर्च हुई लगभग 1 अरब 40 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सरकार द्वारा भुगतान न किए जाने पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उत्तराखण्ड की पहले से ही चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक प्रभावित होगी।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान भारतए गोल्डन कार्डए ईसीएचएस एवं सीजीएचएस सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ये सुविधाएं विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने इस जनसेवा के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रबंधन एवं पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने राज्य सरकार से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों की बकाया धनराशि का पूर्ण भुगतान तीन माह के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के अस्पताल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा सरकार उनके सहयोग और समस्याओं पर विशेष ध्यान देगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सरकार बनी तो गैस सिलेंडर के दाम नहीं होंगे 500 के पार : काँग्रेस

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उच्च शिक्षा की सुविधाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह जी ने चकराता क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक शाखा खोलने तथा विकासनगर में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का ऑफ.कैंपस स्थापित करने की मांग भी रखी। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री लालचन्द शर्मा जी तथा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजकुमार जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *