Sunday, October 25News That Matters



VIDEO: उत्तराखंड में 32 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी पर लगा है आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के काठगोदाम में देर शाम 32 वर्षीय एक युवक अमित कुमार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग और अमित के परिजनों घायल अमित को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वही मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने अमित के घर के आस-पास लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की. एसएसपी सुनील मीणा का कहना है कि मृतक अमित सलड़ी में ढाबा चलाता था. 10 साल पहले निकिता नाम की लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी. मृतक की 7 साल की छोटी बच्ची भी है. बीते सितंबर माह में अमित और निकिता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि निकिता ने अमित के परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था.

उसके बाद से दोनों पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे. मृतक अमित की बहन और उसके पिता ने हत्या के पीछे निकिता का हाथ होना बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अमित की पत्नी निकिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है एसएससी नैनीताल ने जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *