Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दिया विकास का दमदार तोहफा, शेर नाला पर पुल से बरसात की राह होगी आसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दिया विकास का दमदार तोहफा, शेर नाला पर पुल से बरसात की राह होगी आसान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दिया विकास का दमदार तोहफा, शेर नाला पर पुल से बरसात की राह होगी आसान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।   भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जन...
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट के लिए राजनीति करिए, लेकिन झूठ और अफवाह मत फैलाइए

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट के लिए राजनीति करिए, लेकिन झूठ और अफवाह मत फैलाइए

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट के लिए राजनीति करिए, लेकिन झूठ और अफवाह मत फैलाइए       भाजपा परिवार ने आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा अभी कांग्रेस पार्टी के युवराज जो सामंतवादी सोच लेकर पैदा हुए हैं, आप देखिए, कैसे अहंकार की भाषा बोलते हैं। वह सोचते हैं कि एक गरीब माँ का बेटा कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया? इस पर तो केवल हमारा अधिकार है और ये "हमारा जन्मसिद्ध अधिकार ह...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा भारत माता का जयघोष, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा भारत माता का जयघोष, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

Dehradun
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा भारत माता का जयघोष, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर देहरादून। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने दायित्वों की भावना को अभिव्यक्त किया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए...
उत्तराखंड को 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने रखा विकास का रोडमैप

उत्तराखंड को 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने रखा विकास का रोडमैप

Uncategorized
उत्तराखंड को 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने रखा विकास का रोडमैप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। जिसमें 7 अधिकार...
सीएम धामी बोले- शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़ी है सरकार, उनके सम्मान में कोई कमी नहीं

सीएम धामी बोले- शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़ी है सरकार, उनके सम्मान में कोई कमी नहीं

Uncategorized
सीएम धामी बोले- शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़ी है सरकार, उनके सम्मान में कोई कमी नहीं     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी स...
टीएचडीसी टनल हादसे में सीएम धामी की संवेदनशील पहल, घटनास्थल के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल श्रमिकों का जाना हाल

टीएचडीसी टनल हादसे में सीएम धामी की संवेदनशील पहल, घटनास्थल के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल श्रमिकों का जाना हाल

Dehradun, उत्तराखंड
टीएचडीसी टनल हादसे में सीएम धामी की संवेदनशील पहल, घटनास्थल के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल श्रमिकों का जाना हाल   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ...
घायलों के उपचार और परिजनों की सहायता में कमी न हो, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

घायलों के उपचार और परिजनों की सहायता में कमी न हो, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uncategorized
घायलों के उपचार और परिजनों की सहायता में कमी न हो, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली।   टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई।   मुख्य...
दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का संवाद बना युवा मुद्दों का मंच—पलायन, रोजगार, शिक्षा, AI और ट्रैफिक पर मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की योजना

दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का संवाद बना युवा मुद्दों का मंच—पलायन, रोजगार, शिक्षा, AI और ट्रैफिक पर मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की योजना

Dehradun
दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का संवाद बना युवा मुद्दों का मंच—पलायन, रोजगार, शिक्षा, AI और ट्रैफिक पर मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की योजना   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से ...
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं, अपनी क्षमताओं को पहचानें, नई सोच के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं, अपनी क्षमताओं को पहचानें, नई सोच के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं, अपनी क्षमताओं को पहचानें, नई सोच के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल कक्षा और परीक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नई सोच विकसित करने और जीवन की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन तथा 17 करोड़ 39 लाख...
धामी सरकार की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर, डेयरी, मशरूम, मधुमक्खी पालन और फूड प्रोसेसिंग बनी आय का आधार

धामी सरकार की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर, डेयरी, मशरूम, मधुमक्खी पालन और फूड प्रोसेसिंग बनी आय का आधार

Uncategorized
धामी सरकार की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर, डेयरी, मशरूम, मधुमक्खी पालन और फूड प्रोसेसिंग बनी आय का आधार   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख 12 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पहले ही हासिल करने के लिए जिम्मेदार विभाग जुट गए हैं।   धामी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इसी के तहत नवंबर 2022 से लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। धामी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों से ...