Sunday, November 29News That Matters



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

देहरादून, 02 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 06 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे के संबंध में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, संध्या थापा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने तीलू रौतेली पुरुस्कार की धनराशि 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार की धनराशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *