राज्यसभा में महेंद्र भट्ट ने उठाई हिमालय की आवाज, पूर्व चेतावनी से लेकर आपदारोधी अवसंरचना तक मजबूत व्यवस्था का दिया सुझाव
राज्यसभा में महेंद्र भट्ट ने उठाई हिमालय की आवाज, पूर्व चेतावनी से लेकर आपदारोधी अवसंरचना तक मजबूत व्यवस्था का दिया सुझाव
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने केंद्र सरकार का ध्यान हालिया नीती घाटी की आपदा में हुए नुकसान और पहाड़ की प्राकृतिक चुनौती की तरफ आकृष्ट किया है। सदन में बोलते हुए उन्होंने उत्तराखंड सहित पूरे हिमालयी क्षेत्र के लिए 'राष्ट्रीय हिमालयी आपदारोधी अवसंरचना मिशन' शुरू करने का सुझाव दिया है। जिसमें चारधाम यात्रा तथा पर्यटन के बढ़ते दबाव को देखते हुए आवाजाही को लेकर वैज्ञानिक एवं डिजिटल प्रणाली के इस्तेमाल पर जोर दिया।
राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने आज उत्तराखंड में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं को लेकर गंभीर चिंता की और देश का ध्यान आकर्षित कराया। कहा, 10 अगस्त को चमोली जनपद की नीती घाटी में के तमकु क्षेत्र मे...









