Saturday, September 5News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदली मियांवाला की तस्वीर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने उपेक्षित जौहड़ को दिया जल-सृष्टि पार्क का स्वरूप

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदली मियांवाला की तस्वीर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने उपेक्षित जौहड़ को दिया जल-सृष्टि पार्क का स्वरूप

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदली मियांवाला की तस्वीर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने उपेक्षित जौहड़ को दिया जल-सृष्टि पार्क का स्वरूप   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है। करीब 8.63 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य के बाद वर्षों से उपेक्षित पड़े पुराने जलस्रोत और उसके आसपास का क्षेत्र अब आमजन के लिए प्रकृति, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सुकून का नया ठिकाना बनकर तैयार है। सिटी फॉरेस्ट के बाद एमडीडीए की यह पहल देहरादून में हरित क्षेत्रों और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार शहरी व...
मसूरी में रक्षाबंधन की तैयारियों को मंत्री गणेश जोशी ने दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक

मसूरी में रक्षाबंधन की तैयारियों को मंत्री गणेश जोशी ने दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक

Dehradun
मसूरी में रक्षाबंधन की तैयारियों को मंत्री गणेश जोशी ने दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक     मसूरी, 20 अगस्त। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मं...
चंपावत के विकास का कोई भी सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और जिले के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है : मुख्यमंत्री धामी 

चंपावत के विकास का कोई भी सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और जिले के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है : मुख्यमंत्री धामी 

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
चंपावत के विकास का कोई भी सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और जिले के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है : मुख्यमंत्री धामी   जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना से जिले में स्वास्थ...
शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा भाव जरूरी : श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज

शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा भाव जरूरी : श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज

Uncategorized
  शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा भाव जरूरी : श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया। रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बारिश की फुहारों के बीच लोकप्रिय गीतों पर थिरकते हजारों युवाओं ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। ...
शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का मंत्र, श्री महत देवेंद्र दास जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह

शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का मंत्र, श्री महत देवेंद्र दास जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह

Uncategorized
शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का मंत्र, श्री महत देवेंद्र दास जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह             श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया।   रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण   समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्...
न्याय के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी’, अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को अदालत से राहत नहीं

न्याय के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी’, अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को अदालत से राहत नहीं

Uncategorized
  न्याय के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी’, अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को अदालत से राहत नहीं देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और मजबूती से कार्य किया। ...
कार्डियक चिकित्सा में इन्दिरेश अस्पताल का एक और बड़ा कदम, माइट्रल TEER से गंभीर हार्ट मरीज का सफल उपचार

कार्डियक चिकित्सा में इन्दिरेश अस्पताल का एक और बड़ा कदम, माइट्रल TEER से गंभीर हार्ट मरीज का सफल उपचार

Uncategorized
कार्डियक चिकित्सा में इन्दिरेश अस्पताल का एक और बड़ा कदम, माइट्रल TEER से गंभीर हार्ट मरीज का सफल उपचार       देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी वि...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- आईएसबीटी और मॉल परिसर का होगा आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- आईएसबीटी और मॉल परिसर का होगा आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

Dehradun, उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- आईएसबीटी और मॉल परिसर का होगा आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। *किराये का होगा पुनर्निर्धारण* बैठक में आईएसबीटी परिसर की सभी दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट ...
मुख्यमंत्री धामी का युवा मिशन: 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के बाद अब ऐसा उत्तराखंड बनाना जहां युवा नौकरी मांगे नहीं, दूसरों को नौकरी दे

मुख्यमंत्री धामी का युवा मिशन: 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के बाद अब ऐसा उत्तराखंड बनाना जहां युवा नौकरी मांगे नहीं, दूसरों को नौकरी दे

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का युवा मिशन: 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के बाद अब ऐसा उत्तराखंड बनाना जहां युवा नौकरी मांगे नहीं, दूसरों को नौकरी दे साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पहले ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित कर रही है, इस तरह युवा वर्ग धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 20 लोगों को बाहर निकाला गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 20 लोगों को बाहर निकाला गया

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 20 लोगों को बाहर निकाला गया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों से समन्वय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।   लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी के स्तर को कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी से टनल के भीतर रेस्क्यू टीम...