Sunday, November 29News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा — विकास योजनाओं के समय पर पूरा होने से जनता को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा — विकास योजनाओं के समय पर पूरा होने से जनता को मिलेगा सीधा लाभ

Uncategorized
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा — विकास योजनाओं के समय पर पूरा होने से जनता को मिलेगा सीधा लाभ       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में ₹ 19.53 करोड़, जनपद अल्मोड़ा में विध...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई एवं आज के योगाभ्यास का पूर्ण फल सभी ने ख...
मुख्यमंत्री धामी के विजन को नई गति देते हुए  डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, भवन का डिजाइन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय दिखाई दे

मुख्यमंत्री धामी के विजन को नई गति देते हुए  डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, भवन का डिजाइन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय दिखाई दे

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के विजन को नई गति देते हुए  डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, भवन का डिजाइन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय दिखाई दे   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में दो अहम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठकों में रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह तथा चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने और आवश्यक सुधारों के साथ संशोधित प्रस्ता...
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील

उत्तराखंड
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील         देहरादून। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरभजवाला और सिमला बाईपास क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को शहर में अनियोजित विकास और नियमों की अनदेखी पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।   *दो स्थानों पर एक साथ कार्रवाई* एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरभजवाला क्षेत्र में असरफ अली द्वारा निर्मित की जा रही लगभग छह दुकानों को सील किया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृत...
“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी

“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी

उत्तराखंड
  “देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी”     देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता को राहत देने का काम ...
गुरु समान खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कंधा देकर दी श्रद्धांजलि

गुरु समान खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कंधा देकर दी श्रद्धांजलि

Uncategorized
    गुरु समान खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कंधा देकर दी श्रद्धांजलि       उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।   मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।   इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर ज...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन   देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी एक कर्मयोगी, दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले जननेता थे। उनका व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन और सेवा भाव का अद्भुत संगम था।...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत विकास, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत विकास, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत विकास, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।       बस्तर, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचनाओं के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य से ज...
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

उत्तराखंड
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की देहरादून, 19 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभा...