Friday, October 2News That Matters


गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

देहरादून, 19 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा केदार से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

यह भी पढ़ें -  27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *