मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में छीनीगोठ क्षेत्र को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही महत्वाकांक्षी परियोजना
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में छीनीगोठ क्षेत्र को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही महत्वाकांक्षी परियोजना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को तेजी से प्रारंभ करा दी है।
मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 111/2025 के अंतर्गत ₹574.95 लाख की लागत से स्वीकृत इस परियोजना का विधिवत शुभारंभ 14 मई 2026 को किया गया था। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशानुसार शासन स्तर की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात अब मौके पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छीनीगोठ क्षेत्र में हुद्दी नदी के बाएं तट प...









