Sunday, November 29News That Matters

Author: admin

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट और बनाई जा रही सड़कें जेसीबी से ध्वस्त

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट और बनाई जा रही सड़कें जेसीबी से ध्वस्त

Dehradun
    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट और बनाई जा रही सड़कें जेसीबी से ध्वस्त       देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट, बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया। संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह ने स्पष्ट क...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ लगातार दबिश, एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ लगातार दबिश, एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ लगातार दबिश, एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी       चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में विभाग की टीम लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान संचालित कर रही है। चारधाम यात्रा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के तीनों विकासखंडों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रा मार्गों और आसपास के ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ...
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

उत्तराखंड
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्ष...
जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार

जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार

उत्तराखंड
जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य...
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार

Uncategorized
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार देहरादून। 16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले- तनाव, खराब खानपान और बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाइपरटेंशन का शिकार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले- तनाव, खराब खानपान और बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाइपरटेंशन का शिकार

उत्तराखंड
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले- तनाव, खराब खानपान और बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाइपरटेंशन का शिकार       16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

Dehradun
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प...
मुख्यमंत्री धामी ने कम वाहनों के उपयोग से दिया ईंधन बचाने और प्रदूषण घटाने का संदेश।

मुख्यमंत्री धामी ने कम वाहनों के उपयोग से दिया ईंधन बचाने और प्रदूषण घटाने का संदेश।

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कम वाहनों के उपयोग से दिया ईंधन बचाने और प्रदूषण घटाने का संदेश।     नानकमत्ता में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का एक साधारण लेकिन बेहद प्रभावशाली कदम आज जनचर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगातार दिए जा रहे ईंधन बचत, सादगी और अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूर रहने के संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने अपने व्यवहार से धरातल पर उतार दिया। मुख्यमंत्री धामी आज नानकमत्ता कार्यक्रम में अपनी लंबी वीआईपी फ्लीट को छोड़कर केवल दो वाहनों के साथ पहुंचे। उनका यह कदम केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सादगीपूर्ण कार्यशैली और संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। आज जब राजनीति में दिखावे और भारी भरकम काफिलों को ताकत का प्रतीक माना जाता है, तब मुख्यमंत्री धामी...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ.बी.सी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ.बी.सी वेलफेयर के लिए राज्य में विधिक और संस्थागत व्यवस्था है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम के योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार को पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं। जिनके विकास के लिए राज्य सरकार, प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, ...